इस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई नेहा धूपिया, यूजर्स ने बताया फेक फेमिनिस्म

0
590

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया भले ही इन दिनो फिल्मी दुनिया से दूर चल रहीं हो लेकिन नेहा सुर्खियों में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती। नेहा धूपिया इन दिनों एमटीवी के शो रोडीज रिवोल्यूशन’ सीजन को जज कर रही हैं। इसी शो की वजह से वह इन दिनों हर जगह चर्चा में बनी हुई हैं। इस शो के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसके कारण सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। शो के एक एपिसोड के दौरान नेहा ने कुछ ऐसी बात कह दी जिसके बाद यूजर्स ने नेहा को अपने निशाने पर ले लिया।

दरअसल शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था, क्योंकि उसने मेरे अलावा पांच और ब्वॉयफ्रेंड बना रखे थे। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनो से रोडीज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऑडिशन देने आये एक कंटेस्टेंट ने बताता कि कॉलेज के दिनों में वह एक लड़की को डेट कर रहा था। वहीं लड़की उस समय 5 और बॉयफ्रेंड्स के साथ भी रिलेशनशिप में थी। जिसके बाद उस लड़के ने बताया कि उसने इस हरकत के बाद लड़की को थप्पड़ जड़ दिया था।

लड़के की बात सुनते ही नेहा उस पर भड़क गई और कहा ये ‘जो तुम बकवास कर रहे हो कि वो एक नहीं 5 अन्य लड़कों के साथ गई थी, तो सुन मेरी बात ये उसकी च्वॉइस है कि वो किसके साथ घूमे। शायद समस्या तेरे साथ है। अगर वो चीट कर रही है तो शायद वो तुझसे खुश नहीं है। कोई भी बात तुझे एक लड़की पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं देती है।’

उस लड़के पर भड़कते समय नेहा को शायद ही इस बात का खयाल आया होगा कि सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगान वाले हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स नेहा को फेक फेमिनिस्ट बताते हुए ट्रोल करने लगे। तो कुछ यूजर्स ने काफी मीम्स भी शेयर किए। इस वीडियो के बाद अब यूजर्स रोडीज़ शो को बायकॉट करने की बात भी कह रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here