मोदी के 6 साल के शासन में बदली जम्मू कश्मीर की तस्वीर, 1990 के बाद पहली बार दिखा शांत माहौल

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद डीडीसी के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इन चुनावों में किसी प्रकार की चुनावी हिंसा देखने को नहीं मिली और ना ही अब जम्मू कश्मीर के लोग भारतीय सेना पर पत्थर उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने इसके लिए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू-कश्मीर की आवाम को शुभकामनाएं दी हैं।

0
622

पहले जब कभी जम्मू कश्मीर का नाम आता था तो सभी यही सोचते थे कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक ऐसा राज्य है जो भारत का हिस्सा तो है लेकिन वहां के लोग भारतीय सेना और भारतीय संविधान का सम्मान नहीं करते। लेकिन जैसे ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किया, वहां के नागरिक न केवल भारतीय संविधान का सम्मान कर रहे हैं।अपितु अपनी राष्ट्रभक्ति को साबित भी कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही जम्मू-कश्मीर जिला विकास परिषद के चुनाव संपन्न हुए जिसमें भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, हालांकि गुपकार गठबंधन की कई दलों ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी को पीछे छोड़ दिया लेकिन भाजपा अभी भी सबसे बड़ी पार्टी है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के 2014 के बाद से लेकर अब तक का 6 साल का समय जम्मू कश्मीर के लिए सबसे शांत समय रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर जिला विकास परिषद के चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू कश्मीर के प्रशासन को बधाई दी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ” प्रधानमंत्री मोदी को जम्मू-कश्मीर की भूमि से अतिरिक्त लगाव है। हम जब भी उनसे बात करते हैं तो उनका ध्यान तीन चीजों पर केंद्रित रहता है। आम आदमी के उत्थान के लिए तथा उसके विकास के लिहाज से जम्मू कश्मीर का त्वरित विकास,जमीनी लोकतंत्र को मजबूत करना तथा शांतिपूर्ण सुरक्षित परिवेश को बनाए रखना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here