अपनी हथेलियों के रंग और कंपन से जानें शरीर के अंदर मौजूद बीमारियों के राज

0
715

अक्सर कुछ लोग जब हाथ मिलाते हैं तो देखा जाता है कि सभी की हथेलियों का रंग अलग-अलग होता है। हालांकि ये रंग त्वचा के रंग से मेल खाता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों की हथेली अत्यथिक पीली या लाल दिखाई देती है, तो वहीं किसी की हथेली में सफेदपन नज़र आता है। कुछ लोगों की हथेली लगातार हिलती रहती है। ये सब आपके अंदर मौजूद किसी बीमारी की ओर इशारा करते हैं। आइये हथेलियों के रंग के बारे में थोड़ी जानकारी ले लेते है-

  • अगर हथेली में लालपन या पीलापन ज्यादा है तो ये लिवर की बीमारी को दर्शाता है। अधिक समय तक पीलापन रहता है तो डॉक्टर से पीलिया की जाँच अवश्य कराएं।
  • कुछ व्यक्तियों की हथेलियों में सामान्य से अधिक पसीना आता है। ये हृदय रोग, डायबिटीज़ और तनाव जैसी समस्याओं की ओर इशारा करता है।
  • हाथों में रुखापन डिहाइड्रेशन के कारण हो सकता है। इसे दूर करने के लिए पानी अधिक पीएं और हाथों पर कोई क्रीम या लोशन लगाते रहें।
  • अगर हाथों के नाखून कमजोर हैं और जल्दी टूट जाते हैं तो आपके अंदर ज़िंक की कमी हो सकती है।
  • कई व्यक्तियों के हाथ लगातार हिलते या कांपते रहते हैं। ये मस्तिष्क के अंदर पार्किसंस नामक बीमारी के कारण होता है। ये बीमारी मुख्य तौर पर 50-60 से अधिक उम्र के लोगों में पाई जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here