अगर आप सोने से पहले पीते हैं शराब या खाते हैं मसालेदार भोजन, तो हो जाइए सावधान

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि यदि आप सोने से पहले इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपके शरीर पर इनका क्या प्रभाव पड़ेगा? कौन सी चीजें हैं सोने से पहले करने के कारण आपको विभिन्न बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है?

0
594

हम सभी लोग अपने दैनिक जीवन में अपनी इच्छा के अनुसार भोजन करते हैं। किसी व्यक्ति को देसी भोजन करना अच्छा लगता है तो कोई व्यक्ति फास्ट फूड खाने का शौकीन होता है। वैसे तो हर भोजन का एक समय होता है और कुछ चीजों को कुछ समय पर ना खाने की सलाह भी दी जाती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वह कौन सी चीजें हैं जिन्हें सोने से पहले कभी भी नहीं खाना चाहिए। हम आपको बता दें यदि आप सोने से पहले इन चीजों को खाते हैं तो पहले तो आपकी नींद खराब हो सकती है और दूसरी बात आपको सेहत में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा से यह बात कहते हैं कि सोने से पहले यदि आप कोई भी ऐसी चीज खाते हैं जो आपकी हेल्थ के लिए खराब है तो आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

फास्ट फूड

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कभी भी सोने से पहले फास्ट फूड नहीं खाना चाहिए। जैसे कि बर्गर, फ्रेंच फ्राइज या पोटैटो चिप्स…  एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो लोग सोने से पहले इन चीजों को खाते हैं उनको पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। कहा जाता है कि रात के वक्त में ज्यादा कैलोरी वाली चीजें खाने से वोटर रिंटेशन की प्रॉब्लम होने लगती है। और इस समस्या से हार्मोन प्रभावित होते हैं। जिससे हमारी बॉडी का संतुलन बिगड़ जाता है। वाटर रिंटेशन एक ऐसी समस्या होती है जिसके कारण शरीर में आवश्यकता से ज्यादा जल इकट्ठा हो जाता है। जिसके कारण सुबह को जल्दी उठने में समस्या होती है और त्वचा कुछ शुष्क दिखाई देती है।

मसालेदार डिनर

एक्सपर्ट का मानना है कि सोने से पहले कभी भी ज्यादा मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र में समस्या आने लगती है और बहुत सारे पेट संबंधी रोग भी उत्पन्न हो जाते हैं। पेट खराब होने के कारण निश्चित रूप से आपकी नींद में खलल पड़ता है और आप की पूरी दिनचर्या चिड़चिड़ी हो जाती है।

मीठा भोजन

इस लेख में हम आपको यह भी बता दें कि मसालेदार खाने के अलावा ज्यादा मीठा खाना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। वो भी तब जब कुछ समय बाद ही आपको सोना हो। साथ में मीठा खाने से इन्सुलिन रेजिस्टेंस की समस्या उत्पन्न हो जाती है। क्योंकि मीठा खाने के बाद जब आप सोते हैं तो आप किसी भी प्रकार की कोई शारीरिक क्रिया नहीं करते। जिससे इंसुलिन आपके शरीर में जमा होकर डायबिटीज ऐसी बड़ी समस्या को जन्म देता है।

चाय और कॉफी

बहुत सारे लोग देर रात तक जागने के लिए या देर रात तक अपने काम को समाप्त करने के लिए चाय और कॉफी का सहारा लेते हैं। बहुत सारे लोगों को देर रात में चाय और कॉफी पीकर ही सोने की आदत होती है ऐसे लोगों के लिए यह लेख बहुत जरूरी होने वाला है। चाय और कॉफी पीने के बाद आप थोड़ी देर तक खुद को एक्टिव महसूस करते हैं लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से आपको अनिद्रा, डिप्रेशन जैसे रोगों का सामना करना पड़ सकता है।

अल्कोहॉल

यदि आप देर रात में अल्कोहल पीने के आदी हैं तो आपको यह आदत जल्दी ही छोड़ देनी चाहिए। क्योंकि एक्सपर्ट यह मानते हैं कि जो लोग रात में अल्कोहल पीते हैं उनके नर्वस सिस्टम पर इसका सीधा असर पड़ता है जिससे उनकी नींद भी टूटती है। इसके अलावा अल्कोहॉल ​के कारण शरीर में ग्लूकोज की कमी हो जाती है जिससे विभिन्न शारीरिक रोग उत्पन्न हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here