लॉकडाउन में ऐसे करें अपने बालों की देखभाल, प्रिंयका चोपड़ा ने शेयर किया अपनी माँ का दिया ये खास नुस्खा

0
391

अक्सर महिलाएं हर महीने अपने बालों को अच्छा लुक देने के लिए पार्लर जाकर हेयर ट्रीटमेंट और हेयर स्पा कराती रहती है। लेकिन लॉकडाउन के चलते इन दिनों महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में महिलाएं घर पर रहकर ही दादी-नानी के नुस्खों के जरिए अपने बालों की केयर कर रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर बालों को स्वस्थ्य रखने का एक कारगर नुस्खा बताया है।

अपने बालों को डैंड्रफ से मुक्त कराने, दो मुंहे और रूखे बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप यह नुस्खा अपना सकते है। इसके लिए आपको एक कटोरी दही में एक चम्मच शहद और एक अंडा फोड़कर अच्छे से मिक्स कर लेना है। इसे अपने बालों पर 30 मिनट तक लगाकर रखें। 30 मिनट के बाद गर्म पानी की मदद से अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि ये नुस्खा उनकी माँ ने उन्हें सिखाया है और उनकी माँ को उनकी माँ ने ये नुस्खा सिखाया था। इस नुस्खे के साथ ही प्रियंका ने यह भी बताया कि हो सकता है कि इसकी महक आपको पसंद ना आए। बालों में से अंडे और दही की बदबू दूर करने के लिए कम से कम अपने बालों को दो बार शैंपू से धोए और अंत में कडिशनर भी अवश्य करें। लॉकडाउन में यदि आप भी अपने बालों को अच्छा लुक देना चाहते है तो प्रिंयका चोपड़ा का यह नुस्खा एक बार ट्राई कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here