अमित शाह ने पीओके को बताया नेहरू की गलती, कहा युद्धविराम की वजह से बना पीओके

0
195
Alt Text

हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनावी घोषणा के साथ ही राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में चुनावी अभियान की शुरुआत करने पहुंचे अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने चुनावी अभियान की शुरुआत धारा 370 को हटाने की बात करके की।अमित शाह ने कहा जब से अनुच्छेद 370 और 35ए अस्तित्व में आया, तब से जनसंघ और भाजपा ने इसका विरोध किया है। अनुच्छेद 370, देश के साथ कश्मीर के जुड़ाव और देश की एकता में भी बाधा रहा है।

पाक अधिकृत कश्मीर यानी POK को लेकर अमित शाह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया।अमित शाह ने कहा ‘आजादी के समय रियासतें भारत में शामिल हो रही थीं। तब जिन रियासतों की ज़िम्मेदारी सरदार पटेल पर थी, वे सब भारत का अखंड हिस्सा बनी। जबकि जम्मू कश्मीर पंडित नेहरू की जिम्मेदारी थी और उनकी वजह से ही वहां अनुच्छेद 370 लागू करना पड़ा’।

अमित शाह ने आगे कहा ‘पाकिस्तानियों ने हम पर हमला किया। युद्ध हुआ तो पंडित नेहरू की वजह से युद्धविराम करना पड़ा, न युद्धविराम होता और न पीओके होता’। हालाँकि इसी बीच अमित शाह ने ये भी कहा कि अनुच्छेद 370 राजनीतिक मुद्दा नहीं है। महाराष्ट्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार होगी और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here