हेमंत विश्वा सरमा होंगे असम के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

हेमंत विश्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे यह फैसला विधायक दल की बैठक में ले लिया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को ही राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंपा था।

0
397
चित्र साभार: ट्विटर @ANI

कई दिनों तक विचार-विमर्श के बाद अब यह फैसला लिया गया है कि असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे हेमंत विश्वा सरमा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को ही राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंपा था। चुनाव परिणाम आने के बाद से लगातार यह कयास लगाए जा रहे थे कि असम का नया मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा सरमा को ही बनाया जा सकता है।

बीजेपी ने 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 60 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद से नौ और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटें जीतीं हैं। बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने जलुकबारी सीट से जीत हासिल कर ली हैं। इस सीट से वो 5वीं बार जीते हैं। उन्होंने 1,01,911 मतों से जीत दर्ज की है। उनका मुकाबला कांग्रेस के रोमेन चंद्रा बोरठाकुर से था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here