इन टिप्स की मदद से आप सेब का रंग काला होने से आसानी से रोक सकते हैं

0
429

रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टर दूर रहते है, ये तो हम सभी जानते है। लेकिन सेब खाते समय उसके लाल-काले रंग से कई बार हम परेशान हो जाते है। सेब काटकर रखने के कुछ मिनट के भीतर ही उसका रंग बदलना शुरु हो जाता है। ये रंग सेब में मौजूद आइरन और हवा के रिएक्शन के कारण होता है। हालांकि इससे सेब के स्वाद में कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मेहमानों के आगे रखने या फिर कई बार खुद को खाने में ही वह सेब अच्छा नहीं लगता। इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसी आसान टिप्स बता रहे है, जिसकी मदद से आप अपने सेब का रंग बदलने से बचा सकते है और लंबे समय तक उसे फ्रैश रख सकते हैं-

  • नींबू के रस में सिट्रिक एसिड पाया जाता है। जब भी आप सेब काटे तो उसकी फांक को सीधे नींबू और पानी के रस में मिलाकर रख सकते है। इससे आपका सेब काला नहीं पड़ेगा। नींबू की जगह आप अन्य किसी खट्टे फल का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • शहद भी आपके सेब को काला पड़ने से बचाने में कारगार है। सेब काटने के बाद उसके ऊपर शहद का लेप लगा सकते है। इसके बाद आपको जब भी सेब खाना हो तो उसे धोकर किसी भी समय खा सकते हैं।
  • पानी में थोड़ा सा नमक घोलकर उसमें सेब रखने से भी आप सेब का रंग काला होने से रोक सकते हैं। सेब काटकर केवल 5 मिनट के लिए नमक के पानी में उसे डाल दें और चमत्कार देख आप खुद हैरान हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here