चाय पीने के दौरान भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, जानिए क्या है चाय पीने का सही तरीका

अक्सर चाय के शौकीन लोगों किसी भी वक्त चाय पीने के लिए तैयार रहते है, लेकिन किसी भी वक्त चाय पीना हमारी सेहत को नुकसान पहुँचा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि लोग चाय पीने के दौरान कौन-सी गलतियां करते हैं और उन गलतियों को दूर करने का सही तरीका क्या है।

0
1116

एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में रोज़ाना एक अरब यानी 100 करोड़ से भी अधिक चाय के कप का सेवन किया जाता है। यहाँ कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर प्रांत में चाय पी जाती है, हालांकि चाय बनाने का तरीका सभी जगह का थोड़ा अलग होता है। कुछ लोग सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कितने कप चाय पी लेते है, ये बात शायद वे खुद नहीं जानते होंगे।

चाय पीने से हमारे शरीर में ताकत आती है और साथ ही हमारे अंदर एक जोश भी पैदा होता है। लेकिन जरूरत से अधिक या फिर गलत तरीके से चाय का सेवन करने से हमारे शरीर में कई प्रकार के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अक्सर लोग चाय पीने के दौरान कई प्रकार की गलतियां करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताएंगे, जो अक्सर लोग चाय पीने के दौरान करते हैं। साथ ही उन गलतियों को दूर करने का सही तरीका भी हम आपको बता रहे हैं।

खाली पेट ना पिएं चाय

बहुत से लोगों को बेड टी की बुरी लत लग चुकी होती है और उनकी सुबह चाय की चुस्की के साथ ही होती है। लेकिन आपको बता दें कि कभी भी सुबह खाली पेट चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। खाली पेट चाय का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है, साथ ही इससे आपकी आँतों को भी भारी नुकसान पहुँच सकता है।

सही तरीका

सुबह उठकर आप एक गिलास गर्म पानी पिएं। उसके 20 मिनट या आधे घंटे बाद आप चाय का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका पेट खाली नहीं रहेगा और एसिडिटी की समस्या भी नहीं होगी।

सोने से पहले ना करें सेवन

अक्सर लोग सोने से पहले भी चाय पीना पसंद करते है। चाय में कैफीन होता है, जिससे आपको नींद ना आना की समस्या हो सकती है। इसलिए रात को सोते समय चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।

सही तरीका

यदि आपको रात को चाय पीने की आदत है तो सोने से कम से डेढ़ घंटे पहले चाय पी सकते हैं।

खाने के तुरंत बाद कभी ना पिएं

सर्दियों या बरसात के मौसम में खाने के बाद चाय पीने का बहुत मन करता है। लेकिन ऐसा करने से आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर हो सकता है। साथ ही खाने के तुरंत बाद चाय पीने से अपच जैसी समस्या भी हो सकती है।

सही तरीका

हमेशा ध्यान रखें कि खाने और चाय के बीच में कम से कम एक घंटे का फासला होना चाहिए।

ज्यादा कड़क चाय ना बनाएं

देश के कई प्रांतों में कड़क चाय ज्यादा पसंद की जाती है। चाय को जितनी अच्छी तरह से पकाए, उसका स्वाद उतना अधिक आता है। लेकिन आपको बता दें कि चाय को ज्यादा देर तक पकाना या उबालना नहीं चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी और अन्य कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

सही तरीका

चाय बनाते वक्त आप पहले पानी को अच्छी तरह पका लें। इसके बाद उसमें चाय पत्ती डालें और पत्ती डालने के बाद उसे आधे मिनट से अधिक देर तक ना पकाएं।

तुलसी का ना करें प्रयोग

कुछ लोग चाय बनाते वक्त तुलसी के पत्तों का प्रयोग करते है। इसमें कोई दोराह नहीं कि तुलसी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। लेकिन चाय के साथ तुलसी के पत्ते पकाने से कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। चाय में मौजूद कैफीन, तुलसी के साथ रिएक्ट कर हमें भारी नुकसान पहुँचा सकते हैं।

सही तरीका

आप तुलसी के पत्तों को खाली पानी में पकाकर उसका सेवन कर सकते हैं। या फिर आप तुलसी वाली ग्रीन टी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here