दिल्ली हुई फिर शर्मसार, 13 साल की बच्ची का बलात्कार, आरोपी हुआ गिरफ्तार

दिल्ली में 4 अगस्त को पश्चिम विहार कॉलोनी में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया था। जागरण की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस की 20 टीमों की खोज के बाद अब आरोपी गिरफ्त में आ चुका है।

0
377
प्रतीकात्मक चित्र

पश्चिम विहार कॉलोनी में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हत्या का प्रयास किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी पीड़िता के घर में चोरी के इरादे से घुसा था लेकिन जब उसकी नजर बच्ची पर पड़ी तो उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जान से मारने की भी कोशिश की। इस दौरान कमरे में सिलाई मशीन पर कैंची रखी थी, अपराधी ने उस कैची से पेट व पीठ वार किए। इसके बाद जब बच्ची शोर मचाते हुए भाग कर बाहर गई। उसी बीच में मौका मिलते ही वह अपराधी भाग गया।

इस मामले के लेकर सीएम केजरीवाल आज पीड़िता से मिलने गए थे। वहां उन्होंने पीड़िता का हाल जानने के बाद कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इधर दिल्ली की महिला अयोग स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस को यह जानकारी मिली कि उस अपराधी ने काले रंग की शर्ट पहनी थी। उसका नाम कृष्ण है, उस पर 4 मामले दर्ज हैं। हत्या, हत्या का प्रयास, सेंधमारी सहित अन्य गंभीर धाराओं में उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की 20 टीमों के प्रयास के बाद अब उसकी गिरफ्तारी हुई है। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी भारतीय कानून की लचीली नीतियों के कारण जब अपराधी खुले घूमते हैं तब अपराध को संरक्षण मिलता है और तभी अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here