चेन्नई में लड़की ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा : बस मां की कोख और कब्र ही सुरक्षित रह गई है… सुसाइड नोट पढ़कर आप भी हो जाएंगे भावुक

11वीं कक्षा में पढ़ने वाली चेन्नई की लड़की ने खुदकुशी की है और अपनी खुदकुशी से पहले उसने एक ऐसा पत्र लिखा है जिसे पढ़कर आप भावुक हो जाएंगे और आपको पता चलेगा कि देश की स्थिति क्या हो चुकी है?

0
130
प्रतीकात्मक चित्र

देश में लगातार बलात्कार और बेटियों के साथ अत्याचारों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ना तो देश का कानून और ना ही देश की सरकारें बेटियों को संरक्षण देने के लिए कोई बड़ा कदम उठा पाई है और ना ही न्यायालय उन्हें सुरक्षा दे पा रहा है। एक ऐसा ही मामला चेन्नई से सामने आया है जहां पर 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची ने सुसाइड कर ली है। अपनी आत्महत्या से पहले उसने एक पत्र लिखा है जिससे पढ़कर आप अपने आप को भावुक होने से रोक नहीं पाएंगे। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार इस सुसाइड नोट में लिखा है, ‘सिर्फ मां की कोख और कब्र ही सुरक्षित रह गई है।’

‘Stop Sexual Harrasment’ इन शब्दों के साथ इस नोट की शुरूआत होती है। लड़की ने पत्र में लिखा है कि अब और बर्दाश्त वो नहीं कर सकती है। लड़की ने लिखा है कि वो इतनी दर्द में है कि उसे कोई ढांढस भी बंधा नहीं सकता। पत्र में लिखा है कि अब पढ़-लिख पाने की क्षमता उसके अंदर नहीं रह गई है, उसे बार-बार बुरे सपने आते थे जो उसे सोने नहीं देते थे।

दुनिया में केवल माँ की कोख और कब्रिस्तान है सुरक्षित स्थान

आगे इस नोट में लिखा गया है, “हर माता-पिता को अपने बेटों को लड़कियों का सम्मान करना सिखाना चाहिए। रिश्तेदारों या शिक्षकों पर भरोसा न करें। एकमात्र सुरक्षित स्थान मां की कोख और कब्रिस्तान है।” पत्र में यह भी कहा गया है कि स्कूल भी लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here