CAA को लेकर भाजपा करेगी जनजागरण अभियान की शुरुआत, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे मंत्री और नेता

0
363

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में फैले तनाव को दूर करने के लिए भाजपा (BJP) ने विशाल स्तर पर जनजागरण अभियान की शुरुआत करने की तैयारी कर ली है। संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के संबंध में लोगों को जागरुक करने के लिये भाजपा द्वारा 5 जनवरी से देशव्यापी जन जागरण अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का आयोजन 5 जनवरी से 15 जनवरी तक किया जाएगा। इस दौरान कई प्रदेशों में भी पार्टी के नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह 5 जनवरी को दिल्ली में अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उनके साथ कई और बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

इस अभियान के तहत एक ही दिन में 42 जगहों पर पार्टी (BJP) के 42 बड़े नेता घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे। 10 दिनों के अंदर भाजपा नेता करीब 3 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे। अलग-अलग शहरों में इस अभियान की शुरुआत करने की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं पर होगी। कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर, केंद्रीय मंत्री वी. सदानंद गौड़ा बेंगलुरु, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राजस्थान के जयपुर में संपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे।

Image Source: Tweeted by @BJP4India

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here