Deepika Padukone Birthday Special: ये है दीपिका पादूकोण के करियर के टॉप 5 किरदार जिन्हें दर्शकों ने किया है सबसे ज्यादा पसंद

0
814

दीपिका पादूकोण (Deepika Padukone) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आए 12 साल से अधिक समय हो गया है और इस दौरान उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अपने लिए खास जगह बना ली है। आज दीपिका की फैन फोलोइंग केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। हॉलीवुड फिल्म XXX के बाद विदेशों में भी दीपिका के चाहने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। जल्द ही वह फिल्म ‘छपाक’ में एक एसिड अटैक विक्टिम के किरदार में नज़र आने वाली है। दीपिका के अनुसार यह उनकी ज़िन्दगी का सबसे संवेदनशील रोल है।

आज हम आपको दीपिका (Deepika Padukone) के टॉप 5 किरदारों के बारें में बताएंगे, जिन्हें दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है:

1. गोलियों की रासलीला रामलीला

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। फिल्म में दीपिका के दमदार रोल के कारण ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट रही थी। साथ ही फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री भी काफी जबरदस्त थी।

2. बाजीराव मस्तानी

यह फिल्म दीपिका के करियर की बेस्ट फिल्म कही जाती है। फिल्म में दीपिका ने एक राजकुमारी का किरदार निभाया था। तलवारबाजी से लेकर बेहतरीन डांस तक, दीपिका ने फिल्म में अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी थी। फिल्म में उनके अपोज़िट रणवीर सिंह लीड रोल में नज़र आए थे।

3. ये जवानी है दीवानी

2013 में आई दीपिका की यह फिल्म आज भी लाखों लोगों की पसंदीदा फिल्म बनी हुई है।फिल्म की शुरुआत में दीपिका बहुत ही साधारण लड़की होती है, लेकिन फिल्म खत्म होने तक वह खुद को एक हॉट और सेक्सी लड़की में तब्दील कर लेती है, जो सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत लेती है।

4. चेन्नई एक्सप्रैस

दीपिका के पूरे करियर में आपने इस फिल्म से बेहतर एक्टिंग उनकी किसी फिल्म में नहीं देखी होगी। फिल्म में दीपिका ने मीनम्मा का किरदार निभाया था। उनके ड्रेसिंग स्टाईल से लेकर मद्रासी एक्सेंट में डायलोग्स तक, हर क्षेत्र में दीपिका ने काबिले तारीफ काम किया था।

5. ओम शांति ओम

इस फिल्म से दीपिका ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। पहली ही फिल्म में डबल रोल निभाकर दीपिका ने दर्शकों के दिल में अपने लिए खास जगह बना ली थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

Image Source: Tweeted by @MadameTussads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here