हैदराबाद निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने किया अपना मेनिफेस्टो जारी, प्रति व्यक्ति 25000 तथा मुफ्त बिजली का किया ऐलान

हैदराबाद निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इस मेनिफेस्टो के जरिए जनता से वादा किया गया है कि निकाय चुनाव में भाजपा को विजय मिलती है तो महानगर में हुई बारिश से जिन घरों में नुकसान हुआ है उन्हें 25000 रूपये दिए जाएंगे। इसके अलावा मुफ्त बिजली और अच्छी बस सुविधा भी दी जाएगी।

0
300

भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारत को फतह करने के बाद अब दक्षिण भारत पर अपना ध्यान केंद्रित कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि उत्तर भारत के बाद अब दक्षिण भारत में भी भारतीय जनता पार्टी का वजूद कायम हो!..इसीलिए हैदराबाद में आगामी निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। जिसके द्वारा महानगर में हुई बारिश में जिन घरों में नुकसान हुआ है उन्हें 25 हजार रूपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा अच्छी बस सुविधा भी दी जाएगी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में इस मेनिफेस्टो को जारी किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र की सलाह के अनुसार यहां के प्रत्येक व्यक्ति को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के मेनिफेस्टो के कुछ प्रमुख बिंदु

  • हर साल 3 महिला पुलिस थानों का निर्माण।
  • निशुल्क पेयजल की व्यवस्था।
  • महिलाओं के लिए प्रत्येक 1 किलोमीटर पर शौचालय का निर्माण।
  • कोरोना संक्रमण के कारण ऑनलाइन क्लास लेने में बच्चों को आ रही परेशानी को खत्म करने के लिए सरकारी विद्यालयों में निशुल्क टेबलेट बांटे जाएंगे।
  • लोगों को कोविड-19 का मुफ्त टीका मुहैया कराया जाएगा।

    Image Source: Tweeted by @kishanreddybjp

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here