केंद्रीय मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल को सौपी भाजपा ने जोधपुर नगर निगम चुनाव की कमान

0
218

नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने जोधपुर शहर में युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारम्भ कर दी हैं। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार के भारी उद्योग एवं संसदीय राज्य मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल को निगम चुनाव हेतु जोधपुर नगर निगम चुनाव की बागडोर उनके हाथों में सौंपी है। मेघवाल को जोधपुर नगर निगम के 5 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिये कार्यकर्ताओं के बीच रहकर चुनाव की रणनीति को अंजाम देना है।

इसी संबंध में जैतारण के युवा विधायक अविनाश गहलोत को नगर निगम उत्तर का समन्वयक नियुक्त किया गया है एवं निगम दक्षिण में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग निगम चुनाव की बागडोर की ज़िम्मेदारी दी गई है। नगर निगम उत्तर में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसंनचंद मेहता को संयोजक का दायित्व दिया गया है और इसी प्रकार नगर निगम दक्षिण में पूर्व महापौर घनश्याम ओझा को संयोजक के रूप में कार्य सौंपा गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सभी 12 मण्डलों में होली स्नेह मिलन के कार्यक्रम भी प्रारम्भ किये थे जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों से भोजन लाकर सामूहिक रूप से सहभोज किया एवं अपने-अपने मण्डलों में प्रत्येक वार्ड पर फोकस करते हुए भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने के दृष्टिकोण से विचार विर्मश किया। अगले दो-तीन दिनों में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान की जाएँगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here