कोरोना के चलते बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में 15 मई तक रहेगा लॉकडाउन

देश में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण का असर सभी प्रदेशों पर पड़ रहा है। इसी संक्रमण पर काबू पाने के लिए बिहार सरकार ने बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रहेंगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

0
248

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा रोज हो रहा है। राज्य सरकारें संक्रमण पर काबू पाने में असफल होती दिखाई दे रही हैं। कहीं पर ऑक्सीजन की कमी तो कहीं पर दवाइयों की कालाबाजारी हो रही है। जिन पांच राज्यों में चुनाव होने थे वहां पर चुनावी नतीजे भी आ चुके हैं और अब देश धीरे-धीरे लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। हालांकि राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन करने को लेकर अभी तक कोई भी खबर नहीं आई है। लेकिन इसके बावजूद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तथा कुछ प्रमुख सरकारों ने अपने प्रदेश में कुछ दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं खबर यह भी आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 15 मई तक लॉक डाउन का ऐलान कर दिया है।

राज्य में लॉकडाउन लगाने की जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,”कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here