बजरंग दल के नेता को मारकर कुएं में फेंका

0
253
सांकेतिक चित्र

वैशाली | बिहार एक बार फिर से अपराधियों के बेख़ौफ़ इरादों का गवाह बना है। इस बार बिहार के वैशाली ज़िले के हाजीपुर में एक हिंदूवादी नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के नेता नीरज कुमार को मारकर उनके शव को कुएं में डाल दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के नेता नीरज कुमार बुधवार को दोपहर एक बजे से लापता थे। वे एक विवाद को सुलझाने के लिए नगर थाना क्षेत्र के अदलपुर में अपने दो साथियों के साथ गए हुए थे। उसके बाद से उन्हें अगवा कर लिए जाने की ख़बर सुनने में आ रही थी। पुलिस में शिकायत के बावजूद भी उन्हें ढूंढा नहीं जा सका और फिर गुरुवार दोपहर उनका शव एक कुएं से बरामद किया गया। उनके शव को बेहद मुश्किल से बाहर निकाला गया। बरामद किए गए शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। जिस कुएं में उनका शव डाला गया था, उसे ढकने की कोशिश में लगे तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मौके से पुलिस को कई कारतूस भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नीरज को 6 गोली मारने के बाद कुएं में डाल दिया था। नीरज कुमार नगर थाना इलाके के कदम घाट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी कैमरे की एक दुकान भी है, जिसे वो ही चलाते थे। पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ भी साफ कहने से इंकार कर रही है। माना जा रहा है कि राजनीतिक दुश्मनी की वजह से ही उनकी हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस अभी तक मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here