29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। आज ही के दिन एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय को द्रोणाचार्य पुरुस्कार से सम्मानित किया जाना था। लेकिन ठीक एक दिन पहले 28 अगस्त को उनका 79 साल की उम्र में निधन हो गया। ये बताया जा रहा है उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। आज उन्हें लाइफटाइम कैटेगरी में द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जाना था। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जानकारी दी है कि पुरुषोत्तम राय ने 28 अगस्त की शाम को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की ड्रेस रिहर्सल में हिस्सा लिया था।
पुरुषोत्तम राय ने जिन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी थी उन्होंने देश का नाम विश्व स्तर पर ऊँचा किया। पुरुषोत्तम राय ने ओलिंपिक खिलाड़ी अश्विनी नचप्पा, मुरली कुट्टन, रोसा कुट्टी, प्रमिला अयप्पा, वंदना राव, जीजी परमिला और ईबी शयला समेत कई एथलीट्स को ट्रेनिंग दी है।
रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने शुक्रवार को अनुभवी एथलेटिक्स कोच श्री पुरुषोत्तम राय को खो दिया। उन्हें आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के वर्चुअल समारोह में द्रोणाचार्य (लाइफटाइम) पुरस्कार दिया जाना था। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा।’’
India lost veteran athletics coach Shri. Puroshottam Rai on Friday. Shri. Rai was to receive the Dronacharya (Lifetime) Award today at the virtual National Sports Awards ceremony. @KirenRijiju condoled his death and said, "His contribution will always be remembered."
— Kiren Rijiju Office (@RijijuOffice) August 29, 2020



