अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तान से युद्ध हुआ तो केंद्र कहेगा दिल्ली ने अपना परमाणु बम बनाया क्या?

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन की खरीद पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन की खरीद की तुलना परमाणु बम बनाने से कर दी है।

0
406

विदेशों से वैक्सीन खरीदे जाने की प्रक्रिया पर एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि विदेशों से वैक्सीन खरीदे जाने के लिए फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ना पूरी तरह से गलत है। अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमलावर अंदाज़ में कहा है कि कल अगर पाकिस्तान के साथ युद्ध हुआ, तो केंद्र सरकार ये कह देगी दिल्ली ने अपना परमाणु बम बनाया क्या, यूपी ने अपना टैंक बनाया क्या?

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस बयान के बाद एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। इसके अलावा केजरीवाल ने कहा ‘केंद्र को युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाना होगा, नहीं तो काम नहीं चलेगा। केंद्र सरकार की जिम्मेदारी वैक्सीन खरीदने और सप्लाई करने की है। वहीं रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V की खरीद पर भी अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। स्पुतनिक वी के निर्माता दिल्ली को इस रूसी कोविड निरोधक टीके की आपूर्ति करने के लिए राजी हो गए हैं लेकिन टीके की कितनी खुराक मिलेगी यह अभी तय नहीं हुआ है। बता दें कि इससे पहले हाल ही में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वैक्सीन खत्म होने की घोषणा की थी। जिसके बाद दिल्ली में वैक्सीनेशन अभियान को रोकना पड़ गया था। केजरीवाल सरकार का आरोप था कि केंद्र सरकार उन्हें वैक्सीन नहीं दे रही, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here