अनिल कपूर के बेटे ने दिया दिवाली के पटाखों पर ज्ञान, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाई औकात

0
278

हिंदुओं के त्योहारों पर सेलिब्रिटी और बहुत सारे लोग खुलकर अपना ध्यान देने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। यह सेलिब्रिटी किसी और धर्म के किसी भी त्योहार पर कोई टिप्पणी नहीं करते। लेकिन हिंदुओं के कुछ प्रमुख त्योहारों पर कुछ ना कुछ ऐसा लिखते हैं जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हों। इसी कड़ी में अब अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। हर्षवर्धन कपूर भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने पहले तो हिंदुओं के त्यौहार पर टिप्पणी की और उसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रॉल कर दिया।

पर्यावरणविद की तरह दे रहे थे सोशल मीडिया पर ज्ञान

अनिल कपूर के बेटे बर्षवर्धन ने दीवाली के मौके पर फोड़े जाने वाले पटाखों को लेकर पर्यावरण, आम जनमानस और यहां तक की जानवरों को होने वाली समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि, अभी-भी लोग हर जगह पटाखा फोड़ रहे हैं। इससे मेरे पालतू जानवर सहमे हुए हैं। यह घर पर सभी के लिए असहज है। इससे पर्यावरण को लेकर काफी नुकसान पहुंचता है। मैं इन कारणों को लेकर सांस्कृतिक रूप से कभी बंधा हुआ नहीं रहा हूं। सामान्य ज्ञान कभी-कभी जीतना पड़ता है।

इस तरह लोगों ने लगा दी क्लास

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को खेलते हुए लोगों ने अलग-अलग तरह से अपनी भावनाएं व्यक्त की। इसी कड़ी में एक यूजर ने हर्षवर्धन को घेरते हुए साल 2016 का उनके परिवार का दिवाली सेलिब्रेशन वाली तस्वीर साझा किया, जिसमें अनिल कपूर पटाखा जलाते हुए दिख रहे हैं, जिस पर यूजर ने  हर्षवर्धन को अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि पर्यावरण को लेकर तुम्हारा कॉमनसेंस जगजाहिर हो रहा है। अपने पिता को पटाखा फोड़ने से रोको पहले….

वहीं दूसरे यूज़र ने तो हर्षवर्धन के खाने पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने लिखा कि “आप सुबह, दोपहर और रात के खाने के लिए नॉन वेज का इस्तेमाल करते हैं तो क्या ये पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है? आप जो सारे दिन एसी रूम्स में रहते हो वो पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है? 20 कदम भी जाने के लिए कार में घुमते हो वो पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है? सब कॉमन सेंस दिवाली पर याद आता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here