कंगना से शादी करने के लिए अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए भी तैयार है अनिल कपूर, जानिए क्या था ये पूरा मामला

कंगना रनौत से शादी करने के लिए अनिल कपूर अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए भी तैयार थे। उन्होंने इस बात का खुलासा कॉफ़ी विद करण के कार्यक्रम में किया है।

0
229

लंबे समय से विवादों में रहने वाली कंगना के बहुत सारे दीवाने आपको भारत में मिल जाएंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने वाले हैं जो कंगना से बहुत प्यार करते हैं। यह शख्स कोई और नहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर हैं। उनकी दीवानगी इस कदर है कि वे उनके लिए अपनी पत्नी को तलाक भी दे सकते हैं। इस बात का खुलासा खुद अनिल कपूर ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में किया था। करण जौहर ने जब अनिल कपूर से पूछा कि उस महिला का नाम बताएं जिनके लिए वो अपनी पत्नी सुनीता कपूर को छोड़ सकते हैं। इस पर अनिल ने कंगना की तरफ इशारा किया और उनका नाम लिया। अब भले ही अनिल ने मजाक में कंगना का नाम लिया हो लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को तो बहाना चाहिए ट्रोल करने का।

एक इंटरव्यू में जब अरबाज खान ने अनिल कपूर से पूछा कि आखिर उनकी जवानी का राज क्या है? अभिनेता ने कहा कि मुझे लगता है भगवान ने हमें जो जिंदगी दी है उसे एन्जॉय करना चाहिए…भगवान की दया है कि उनके आशीवार्द से जिंदगी सही से गुजर रही है। आप सभी के पास 24 घंटे होते हैं उनमें कम से कम 1 घंटा तो आप अपने लिए निकाल ही सकते हैं। हालांकि आपको बता दे कंगना राणावत ने अनिल कपूर के इस बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पिछले कई समय से अपनी बयानों के बारे में काफी सुर्खियों में आई थीं। पिछले दिनों भारत की स्वतंत्रता को लेकर दिया गया बयान उनके लिए मुसीबतें लेकर आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here