2020 साल है बॉलीवुड के लिए काफी बुरा, फिर छोड़ कर चला गया एक चमकता सितारा

0
384

बॉलीवुड में 2020 साल कुछ खास नहीं रहा है। इस साल बॉलीवुड ने अपने कई बेशकीमती कलाकार खोये हैं। सबसे पहले इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और अब इसमें दृश्यम जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक निशिकांत कामत का भी नाम जुड़ गया है।

निशिकांत ने आज हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांसें ली है। निशिकांत काफी वक्त से बीमार थे। वह लीवर सिरोसिस बीमारी से ग्रसित थे, जिसकी वजह से वह काफी दिन से हॉस्पिटल में एडमिट थे। कल रात से उनकी तबियत कुछ ज्यादा ही खराब हो गई थी और आज शाम को उन्होंने हॉस्पिटल में ही अपनी आखिरी सांसें ली। इस बात की पुष्टि हॉस्पिटल वालों ने खुद की थी।

आज दोपहर को सोशल मीडिया पर निशिकांत की मौत की अफवाह उड़ी थी, जिसके बाद उनके दोस्त रितेश देशमुख ने ट्विटर के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी, लेकिन कुछ देर बाद ही रितेश को जब पता चला कि यह खबर एक अफवाह है तो उन्होंने ट्विटर पर इसकी माफी भी मांग ली थी। निशिकांत के करीबी ने उनकी मौत की खबर को अफवाह बताया था। लेकिन शाम होते ही एक बार फिर खबरें आई कि निशिकांत अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं जिसके बाद ट्विटर पर निशिकांत के करीबी दोस्त रितेश देशमुख ने फिर उन्हें श्रद्धांजलि दी इसके साथ ही अनुपम खेर ने भी उन्हें याद किया।

निशिकांत एक निर्देशक के साथ एक ऐक्टर भी थे, उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काफी काम किया था। इसके साथ ही उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में भी विलेन के रूप में काम किया था लेकिन निशिकांत की सबसे यादगार और सफल फिल्म अजय देवगन के साथ दृश्यम थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

Image Source: Wikipedia

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here