बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बरामद हुए 200 क्रूड बम, पिछले हफ्ते ही एक धमाके में भाजपा कार्यकर्ता की हुई थी मौत

0
434
चित्र साभार: ट्विटर@ANI

पश्चिम बंगाल में किस तरह से चुनावी हिंसा होती है इसके बारे में सभी को ज्ञात है? लोकतंत्र शून्य हो चुका है और सत्ता भी जनता पर लगातार अत्याचार कर रहे हैं। पिछले तीन-चार सालों से चल रहा भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत का सिलसिला अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ समय पहले ही एक धमाके में भाजपा के कार्यकर्ता की अकाल मौत हो गई थी। इसी बीच बताया जा रहा है पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस के अनुसार साउथ 24 परगना जिले के भानगढ़ इलाके से पुलिस ने लगभग 200 क्रूड बम बरामद किए हैं। हम आपको बता दें पिछले सप्ताह के शुक्रवार को ही साउथ 24 परगना में क्रूड बम धमाका हुआ था, जिसकी चपेट में आने से एक भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता की मौत हो गई थी, जबकि पांच कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इसमें से दो की हालत नाजुक है और उन्हें कोलकाता के राजकीय अस्पताल में रेफर किया गया था।

पश्चिम बंगाल पुलिस का दावा था, “धमाका होने पर घायल भाजपा कार्यकर्ता क्रूड बम बना रहे थे। घायल भाजपा कार्यकर्ताओं की शिनाख्त शोवन देबनाथ, विक्रम शील, अर्पण देबनाथ, स्वपन कुराली और महादेव नाइक के रूप में की गई थी। हालांकि, घायलों में से एक ने दावा किया कि वे शुक्रवार शाम खाना खा रहे थे, तभी उन पर क्रूड बम फेंके गए थे।” भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा लगातार पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के आरोप तृणमूलकांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाए जा रहे हैं और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता इसका आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here