योगी आदित्यनाथ ने साधा कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना, बोले, “विभाजन इनके डीएनए में है”

लगातार उत्तर प्रदेश सरकार का विरोध करने के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, "विभाजन के डीएनए में है ! इसी सोच के तहत उन्होंने पहले देश को बाटा और अब जाति, संप्रदाय, मजहब तथा क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने की फिराक में।"

0
454

लगातार भारत का विपक्ष कोई अहम मुद्दा ना होने के कारण भारत में घटने वाली प्रत्येक घटना को जाति और संप्रदाय में बांटने की कोशिश कर रहा है। जिसका सबसे प्रबल उदाहरण उत्तर प्रदेश में देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में विपक्ष की कथित विभाजनकारी नीतियों से जनता को सावधान रहने के लिए अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी जैसे दलों पर निशाना साधा जो लगातार प्रत्येक घटना को जाति और संप्रदाय में बांट रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ” इनके लिए अपने खानदान हित ही सर्वोपरि हैं बाकी सब गौण हैं !”” 15 साल तक प्रदेश की सत्ता में काबिज रहने वाली बीएसपी और एसपी के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता है समय-समय पर इन दलों ने अपने हित में लोकतंत्र और संविधान का गला घोटा है। इनका विकास सिर्फ नारे और भाषण तक सीमित रहा है। ”

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से जारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश सांसद स्वतंत्र सिंह ने शनिवार को देवरिया सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के मद्देनजर वहां के मंडल क्षेत्र और मतदान केंद्र के प्रमुख पदाधिकारियों की डिजिटल माध्यम से बैठक ली थी।

आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में चौतरफा विकास की नाते भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में विपक्षी दलों की नाखुशी अब हताशा में बदल चुकी है। इसीलिए वह लगातार सरकार को बदनाम करने के हथकंडे अपना रहे हैं। पर इनके मंसूबे कभी पूरे नहीं हो सकते। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा 1977 से 2017 तक इंसेफलाइटिस से पूर्वांचल के 50000 बच्चों की मौत हुई थी, मरने वाले सभी बच्चे ज्यादातर गरीब परिवारों से थे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा महर्षि देवरा बाबा की पावन धरती कभी चीनी का कटोरा रही है। यहां की सारी अर्थव्यवस्था बनने पर ही आधारित थी। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ” उन से पूछिए जिनके कार्यकाल में एक-एक करके मिले बिक गई उन्हें किन लोगों को औने पौने दाम में बेच दिया गया? ” फैसला होते ही पिपराइच और मुंडेरवा की तरह देवरिया में भी आधुनिक चीनी मिले बनेगी!”

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ” आज उत्तर प्रदेश में निवेश का एक सकारात्मक वातावरण बना है, दुनिया भर की बड़ी-बड़ी कंपनियों की नजरें हमारे उत्तर प्रदेश पर हैं जापान और अमेरिका जैसे देश हमारे प्रदेश में निवेश करने की योजना बना रहे हैं!”

Image Source: Tweeted by @ANI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here