योगी आदित्यनाथ ने गिनाए 4.5 साल के काम, कहा – अब यहां माफिया की जाति धर्म देखकर नहीं होती है कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने के मौके पर कहा कि  ये वही प्रदेश है जहां गुंडे माफिया सत्ता का संरक्षण प्राप्त करके भय का माहौल बनाये रहते थे। पिछली सरकार में खासकर 12 से 17 तक औसतन हर तीसरे दिन एक दंगा होता था।

0
473
चित्र साभार: ट्विटर @CMOfficeUP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने के मौके पर अपनी सरकार के काम गिनाये। उन्होंने कहा कि ये वही प्रदेश है जहां गुंडे माफिया सत्ता का संरक्षण प्राप्त करके भय का माहौल बनाये रहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकार में खासकर 12 से 17 तक औसतन हर तीसरे दिन एक दंगा होता था, लेकिन पिछले साढ़े 4 वर्षो में हमने इसके खिलाफ काम किया। माफिया के खिलाफ ध्वस्तीकरण जब्तीकरण का कार्य किया। अपराधी या माफिया किसी भी जाति, मत या मजहब का हो, पूरी सख्ती के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यही लखनऊ में जहां मुख्यमंत्री के बंगलो को बनाने के लिए कब्जे किये जाते थे, लेकिन हमने आप ने देखा होगा हमने अपने लिए नहीं गरीबो के 42 लाख मकान बनाये हैं। कोई भी आपदा आती थी तो गरीबो को महीनों कोई बचाव के उपाय नहीं मिलती थी लेकिन आज सरकार संवेदना के साथ किसी भी आपदा में जनता के साथ खड़ी होती है, 24 घंटा  सहायता मिलती है। सरकार आज चेहरा देखकर नहीं योग्यता के आधार पर प्रदेश के नौजवानों को नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से दे रही है। उनका कहना था कि पहले जब भर्तियां निकलती थी तो पूरा खानदान वसूली के लिए झोला लेकर निकल पड़ता था,साढ़े 4 साल में साढ़े 4 लाख नौकरियां दीं।

दंगा मुक्त हुआ यूपी – CM योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते साढ़े चार वर्ष तक उत्तर प्रदेश दंगा से मुक्त रहा। इतने लम्बे समय तक प्रदेश में कहीं दंगा नही हुआ। हमने तो बड़े तथा शातिर अपराधियों की संपत्तियां जब्त कीं। निर्दोष लोगों की संपत्ति और सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों का एक ही उपचार है – बुलडोजर। महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘सेफ सिटी परियोजना’ व ‘एंटी रोमियो स्क्वायड’ का गठन किया। अब तक 11,864 इनामी और 44,759 गैंगस्टर गिरफ्तार हुए। मुठभेड़ में 150 मारे गए, 3427 घायल हुए और 630 रासुका में निरुद्ध हुए।

अपनी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की पिछली सरकारें अपने लिए मकान बनाने की होड़ में लगे रहते थे, जबकि हमने गरीबों के लिए मकान बनवाये। एक करोड़ 56 लाख से अधिक गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस दिया गया। इस सरकार से पहले के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों में अपना आवास बनाने की होड़ रहती थी। हमने अपने नहीं हमारी सरकार ने प्रदेश भर में गरीबों के आवास बनाये हैं।6 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये की सुरक्षा बीमा कवर दिया गया। 2 करोड़ 53 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग इंडस्ट्री बन गयी थी। किन्तु हमने स्थायित्व दिया, प्रेरित किया। पहले अधिकारी ताश के पत्तों की तरह फेंटे जाते थे, हमारी सरकार ने प्रशासन में स्थिरता का माहौल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here