शाहरुख़ के जन्मदिन पर सजा बुर्ज खलीफा, किंग खान को मिला सबसे बड़ा तोहफा

0
309

शाहरुख़ खान को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है। शाहरुख़ को किंग खान का दर्जा उनकी फ़िल्मी करियर से जरूर मिला लेकिन इसके पीछे उनकी फैन फॉलोइंग का भी सबसे बड़ा योगदान रहा है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरा भारत इस बात से वक्किफ है कि शाहरुख़ का स्टारडम किस तरह का है। हाल ही में एक बार फिर शाहरुख़ की फैन फॉलोइंग से पूरा विश्व परिचित हुआ। दरसअल 2 नवंबर को शाहरुख़ ने अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर तमाम हस्तियों ने शाहरुख़ को बधाई दी। फैंस ने भी मन्नत के बाहर जाकर शाहरुख़ को विश किया।

लेकिन इस बार दुबई शहर ने शाहरुख़ के जन्मदिन को सबसे ज्यादा खास बना दिया। बता दें कि कल शाहरुख़ के बर्थडे के मौके पर दुबई के बुर्ज खलीफा के जरिये उन्हें बधाई दी गयी। शाहरुख़ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में आप देख सकते है कि बुर्ज खलीफा में हैप्पी बर्थडे शाहरुख़ लिखा आ रहा है। इसके कुछ ही सेकंड्स बाद बुर्ज खलीफा में किंग ऑफ बॉलीवुड लिखा नज़र आता है।

ये पहला मौका था जब बुर्ज खलीफा के जरिए किसी बॉलीवुड स्टार को इस तरह से जन्मदिन की बधाई दी गयी हो। शाहरुख़ की ये वीडियो इस समय काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here