देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय गणतंत्र दिवस के दिन जो घटना घटित हुई, उसे लेकर अब लगातार दिल्ली पुलिस कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। क्योंकि पुलिस ने जम्मू से इस घटना के दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों आरोपी मोहिंदर सिंह खालसा और मनदीप सिंह जम्मू के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जम्मू कश्मीर की पुलिस की मदद से इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में जो घटना घटित हुई थी, उसमें इन दोनों लोगों ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।
आरोपी व्यक्तियों का विवरण निम्नानुसार है- पहला मोहिंदर सिंह, जम्मू उम्र 45 साल, वह दंगा मामले में कश्मीर संयुक्त मोर्चा संगठन के अध्यक्ष और प्रमुख साजिशकर्ता हैं। मंदीप सिंह,जम्मू,उम्र 23 वर्ष को भी इस हिंसा का प्रमुख आरोपी बताया जा रहा है। लाल किले पर हुई घटना को लेकर दिल्ली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है कुछ समय पहले ही दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है। इस घटना में दिल्ली पुलिस के बहुत सारे जवान घायल हुए थे। जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ 27 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था और अब उन पर की गई कार्रवाई निश्चित रूप से ही बताती है कि दिल्ली हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को केंद्र सरकार और दिल्ली के पुलिस अब छोड़ने वाली नहीं है।



