जमीनी विवाद में टीवी पत्रकार की गोली मारकर हत्या

लिया पुलिस ने बताया कि अभी तक की जानकारी के अनुसार पत्रकार रतन सिंह का अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 24 अगस्त की शाम फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, उसी में पड़ोसी ने पत्रकार को गोली मार दी।

0
250
सांकेतिक चित्र

बलिया | बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में सहारा टीवी के पत्रकार रतन सिंह की गांव के प्रधान के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है की गांव के प्रधान और कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी लेकिन बीच में सुलह समझौता भी हो गया था। इसके बाद प्रधान प्रतिनिधि का भाई सोनू पत्रकार रतन सिंह को बुलाकर अपने साथ ले गया था, जहाँ उसने अपने घर में ही गोली मारकर टीवी पत्रकार रतन सिंह की हत्या कर दी।

दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। पत्रकार की हत्या की ख़बर से पूरा इलाका दहल उठा। मौके पर पहुँची पुलिस मामलें की जाँच में जुट गई है। पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

मामले की खबर उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी तक भी पहुँच गयी है। उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में तीन लोगों अरविंद सिंह, दिनेश सिंह और सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले बलिया पुलिस ने बताया कि अभी तक की जानकारी के अनुसार पत्रकार रतन सिंह का अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 24 अगस्त की शाम फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, उसी में पड़ोसी ने पत्रकार को गोली मार दी। आरोपी दिनेश सिंह उनका दूर का रिश्तेदार है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पत्रकार रतन सिंह की हत्या पर बलिया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here