गुस्से में निर्णय लेकर इस खिलाड़ी ने बर्बाद किया अपना अंतरराष्ट्रीय करियर, अब धोनी की टीम से खेल रहा है क्रिकेट

आज भारतीय टीम के क्रिकेटर अंबाती रायडू का आज जन्मदिन है। एक समय टीम इंडिया के मिडिल आर्डर की जान बन चुके अंबाती ने गुस्से में आकर अपना इंटरनेशनल करियर बर्बाद कर लिया था। आपको बता दें कि 2019 के वर्ल्ड कप के समय में इस खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला था।

0
502
सांकेतिक चित्र

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अंबाती रायडू का आज जन्मदिन है। एक वक्त टीम इंडिया के मिडिल आर्डर की जान बन चुके इस बल्लेबाज ने गुस्से में आकर अपना इंटरनेशनल करियर बर्बाद कर लिया था। 23 सितंबर 1985 को आंध्र प्रदेश में जन्मे अंबाती इंडियन प्रीमियर लीग में महेद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। 2019 के वर्ल्ड कप के समय में इस खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला था। इसी कारण नाराज होकर अंबाती ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। बता दें कि भारतीय टीम के बल्लेबाजी अंबाती आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। IPL के 14वें सीजन के दूसरे चरण के पहले मुकाबले में उनको खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। ओपनिंग से लेकर नीचले क्रम तक बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के लिए उन्होंने कई यादगार पारियां खेली है।

2019 ICC वनडे विश्व कप से पहले प्रदर्शन में आई गिरावट की वजह से चयनकर्ताओं ने रायडू को टीम में जगह नहीं दी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विश्व कप की टीम में उनकी जगह आलराउंडर विजय शंकर को चुना गया था। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने शंकर को थ्री डी प्लेयर बताया और चयन को सही ठहराया। इस बयान पर चुटकी लेते हुए रायडू ने ट्विटर पर लिखा था, मैंने थ्री डी चश्मा आर्डर किया है जिससे विश्व कप देखूंगा। इस ट्वीट से उन्होंने सीधा मुख्य चयनकर्ता पर तंज किया था। इसके बाद विवाद काफी गहराया था और नतीजा ये हुआ को रायडू ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास तक की घोषणा कर दी। गुस्से में लिए गए इस फैसले पर सभी ने हैरानी जताई थी हालांकि उन्होंने इस फैसले को बदलते हुए बाद में संन्यास वापस ले लिया था। उन्होंने वापसी की घोषणा तो कर दी लेकिन फिर कभी टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here