सलमान खान से लेकर रिया चक्रवर्ती तक, बॉलीवुड के ये कलाकार खा चुके है जेल की हवा, अब कर रहे हैं इमेज सुधारने की कोशिश

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जो जेल जा चुके हैं। राज कुंद्रा का मामला सामने के बाद सलमान खान, रिया चक्रवर्ती और राजपाल यादव जैसे सेलिब्रिटी के भी नाम सामने आ रहे हैे, जो किसी न किसी वजह से जेल जा चुके हैं।

0
462

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत सारे ऐसे कलाकार हैं जो इस समय सुपरहिट हैं और उनकी फिल्में नई सुपर डुपर हिट जाती हैं। लेकिन शायद आप ऐसे कलाकारों के बारे में नहीं जानते होंगे जो अच्छा अभिनय करते हैं लेकिन उन्होंने कभी जेल की हवा भी खायी है। बहुत सारे लोग इन अभिनेताओं तथा अभिनेत्रियों को अपना आदर्श मान लेते हैं, और इनकी सच्चाई के बारे में उन्हें विश्वास ही नहीं होता कि हमारे आदर्श ऐसा कर कैसे सकते हैं लेकिन यही सच्चाई होती है।

सलमान खान

सलमान खान की इमेज एक ऐसे कलाकार की है जो लोगों की हेल्प करते दिखाई देते रहते हैं। सलमान खान हिट एंड रन केस में करीब 18 दिन जेल में रह चुके हैं। इसके बाद राजस्थान में काले हिरण शिकार मामले में कोर्ट के लगातार चक्कर लगा रहे हैं। इन दोनों घटनाओं ने सलमान की इमेज को काफ़ी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि सभी लोग जानते हैं कि सलमान लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

राज़ कुंद्रा

अश्लील फिल्म मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को करीब दो महीने के बाद जमानत मिल गई है। 50 हजार के निजी मुचलके पर छूट कर आए राज को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। शिल्पा के पति की हरकत ने उनकी इमेज को भी काफी नुकसान पहुंचाया है।

रिया चक्रवती

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया था। सुशांत सिंह की मौत के बाद रिया चक्रवती पर गंभीर आरोप लगे थे। रिया अपनी छवि अभी तक सुधार नहीं पाई हैं, हांलाकि कोशिश कर रहीं हैं।

राजपाल यादव

कॉमेडियन एक्टर और राजपाल यादव भी जेल में अपना समय बिता चुका हैं। एक व्यापारी ने राजपाल के खिलाफ 5 करोड़ की वसूली का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट ने अदालत को गुमराह करने और झूठा हलफनामा दाखिल करने के लिए के लिए 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

अंकित तिवारी

म्यूजिक डायरेक्टर अंकित तिवारी को एक महिला से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। ‘आशिकी 2’ के फेमस गाने ‘सुन रहा है न तू’ से फेमस हुए अंकित पर महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। मुंबई सेशन कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here