रामानंद सागर की रामायण में निषाद राज का किरदार निभाने वाले इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, 100 से अधिक हिंदी और गुजराती फिल्मों में भी किया था अभिनय

रामानंद सागर की रामायण रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के बाद अब केवट का किरदार निभाने वाले चंद्रकांत पांडेय अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। चंद्रकांत के निधन की खबर 'रामायण' की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी है।

0
274

कोरोना संक्रमण काल के दौरान रामानंद सागर की रामायण का पुनर्प्रसारण किया गया था। इस प्रसारण ने न केवल लोगों का दिल जीता अपितु वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। कुछ समय पहले ही रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर आई थी। अरविंद त्रिवेदी के निधन ने लोगों को मायूस कर दिया था। रामायण के फैंस अभी तक अरविंद त्रिवेदी के निधन के शौक से उबर भी नहीं पाए थे तब तक रामायण के एक और किरदार से जुड़ी बुरी खबर सामने आ चुकी है। दरअसल बताया जा रहा है कि रामायण में भगवान श्री राम के मित्र यानि निषाद राज का किरदार निभाने वाले चंद्रकांत पांडे का निधन हो गया है।  उनके निधन की खबर सीता यानी दीपिका चिखलिया द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से दी गई।

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘निषाद राज’ यानी चंद्रकांत पंड्या की तस्वीर शेयर करते हुए लिए उनके निधन के बारे में बताया। चंद्रकांत के निधन ने रामायण के सभी फ्रेंड्स को दुखी कर दिया है। आपको बता दें कि चंद्रकांत पंड्या को लोग प्यार से ‘बबला’ नाम से भी बुलाते थे। चंद्रकांत का जन्म 1 जनवारी, 1946 को गुजरात राज्य के बनासकांठा जिला के भीलडी गांव में हुआ था। उनके पिता एक बिजनसमैन थे और बाद में वह गुजरात से आकर मुंबई में ही बस गए थे। चंद्रकांत बचपन में मुंबई ही रहे थे और वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। बताया जाता है कि चंद्रकांत ने 100 से ज्यादा हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया था इसके अलावा समय-समय पर विभिन्न सीरियल में भी नजर आए थे।

बताया जाता है कि चंद्रकांत बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमज़द खान के परम मित्र थे। दोनों ने कॉलेज की पढ़ाई एक साथ पूरी की। चंद्रकांत को बचपन से ही नाटकों और एक्टिंग में काफी रुचि थी। इसी के चलते चंद्रकांत विभिन्न नाटकों में अभिनय करने लगे और इसी दौरान उनकी मुलाकात एक्टर उपेंद्र त्रिवेदी और अरविंद त्रिवेदी के साथ हुई। यहाँ से उन्हें सीरियल की ओर जाने का मौका मिला। वहीं उन्हें पहला ब्रेक मिला गुजरती फिल्म फिल्म ‘कडू मकरानी’ में। इस फिल्म में काम करने के बाद चंद्रकांत गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के नामी अभिनेता बन गए। लेकिन रामायण में निषाद राज का किरदार ऐसा रहा जिसने चंद्रकांत को जीतेजी अमर बना दिया। चंद्रकांत पांडे ने अपने जीवन में ‘विक्रम बेताल’, ‘सम्पूर्ण महाभारत’, ‘होते होते प्यार हो गया’, ‘तेजा’, ‘माहियार की चुंडी’, ‘सेठ जगदंशा’, ‘भादर तारा वहता पानी’, ‘सोनबाई की चुंडी’ और ‘पाटली परमार’ जैसे कई सीरियल्स में काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here