प्रलोभन देकर टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा रहे हैं यह देश, कहीं वैक्सीनेशन के लिए मिल रही है गाय तो कहीं मिल रहे हैं पैसे

विश्व के कई देश प्रलोभन देकर अपने देश की जनता का वैक्सीनेशन कर रहे हैं। इसके लिए कोई देश नगद रुपए दे रहा है तो कोई देश गाय भी दे रहा है।

0
531
सांकेतिक चित्र

भारत में टीकाकरण का अभियान बहुत तेजी के साथ चल रहा है। लोग स्वेच्छा से टीका लगवा रहे हैं और अपनी तथा अपने पूरे परिवार की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठा रहे हैं। वहीं विश्व के कई शिक्षक देश भी अभी तक अपने देश की 50% जनसंख्या का टीकाकरण नहीं कर पाए हैं। किसी देश में टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए बियर, आइसक्रीम तथा नगद पैसे दिए जा रहे हैं तो कहीं वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेज करने के लिए गाय भी दी जा रही है। ऐसे में दुनियाभर की सरकारें ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन केंद्र तक लाने के तरह-तरह के प्रलोभन का सहारा ले रही हैं।

अमेरिका में मिल रही है ठंडी बियर

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि न्यूयॉर्क सिटी शहर के किसी भी केंद्र पर कोरोना का टीका लगवाने वाले व्यक्ति को 100 डॉलर दिया जा रहा है। शहर के मेयर बिल डी ब्लासियो ने टीके की पहली डोज लेने वाले को यह पैसे देने की घोषणा की है। इसके अलावा अमेरिका के कई राज्यों में एक मिलियन डॉलर की लॉटरी से लेकर मुफ्त लॉटरी से लेकर बीयर, पेस्ट्री जीतने का मौका शामिल है। यह स्कीम इसलिए निकाली गई है जिससे अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन कराएं।

थाईलैंड में गाय जीतने का मौका

मई के आरंभ में जब टीकाकरण की शुरुआत की गई थी तो थाईलैंड में कम लोग ही वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे थे। लेकिन कुछ समय बाद स्थितियां बदलती हुई दिखाई दी और बहुत सारे लोगों ने वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हर दिन की मांग सैकड़ों से हजारों तक पहुंच गई। इसकी वजह थी- गाय जीतने का मौका। थाईलैंड उन देशों में से हैं जो टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रलोभन दे रहे हैं।

चीन : डिस्काउंट लेकर अंडे तक मुफ्त में दिए जा रहे

थाईलैंड की जैसी ही हालत चीन की भी रही चीन के नागरिक भी शुरुआत में वैक्सीनेशन नहीं करा रहे थे। लेकिन चीन के विभिन्न क्षेत्रों में देश के नागरिकों को अलग-अलग तरह के प्रलोभन दिए गए जिससे अब वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ गई है। इसमें मुफ्त अंडे, स्टोर कूपन और राशन के सामान पर डिस्काउंट जैसी योजनाएं शामिल है। धीमी शुरुआत के बाद चीन अपने नागरिकों को अब एक दिन में लाखों टीके लगा रहा है।

सर्बिया में मिल रहे हैं नकद पैसे

सर्बिया की सरकार ने एक टीकाकरण अभियान करने के साथ ही टीका लगवाने वाले लोगों को लगभग 30 डॉलर नक़द के साथ पुरस्कृत करने का प्रावधान किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here