17 साल के इस किशोर ने किया था दुनिया की सबसे दिग्गज हस्तियों का ट्विटर हैक

जुलाई महीने की शुरुआत में हुए ट्विटर हैकिंग के इस हाई प्रोफ़ाइल मामलें का शिकार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन के अलावा मार्क ब्लूमबर्ग और अमेजन के सीईओ जेफ बीजोस, माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स और टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क हुए थे। इन सभी के ट्विटर अकाउंट से फर्जी ट्वीट किए गए थे।

0
367
प्रतीकात्मक चित्र

वाशिंगटन | अगस्त माह के शुरू में अमेरिका के प्रमुख नेताओं, सेलिब्रिटी और प्रौद्योगिकी जगत के उद्योगपतियों के ट्विटर अकाउंट हैक करने की बात सामने आयी थी। इस अकाउंट हैक के जरिये साजिशकर्ता ने दुनिया भर में लोगों के साथ एक लाख डॉलर से अधिक के ‘बिटक्वॉइन’ का घोटाला किया था। अब इस साजिश को अंजाम देने वाले शख्स की पहचान फ्लोरिडा निवासी एक किशोर के रूप में की गई है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस मामले में दो अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ग्राहम इवान क्लार्क जिसकी उम्र महज 17 वर्ष है, उसे शुक्रवार को टम्पा में गिरफ्तार किया गया। अब उस पर हिल्सबोरो स्टेट अटार्नी के कार्यालय में उस पर एक वयस्क के रूप में मुकदमा चलाया जाएगा। इस 17 वर्षीय किशोर के ऊपर गम्भीर अपराध के 30 आरोप लगाए गए हैं। बयान के मुताबिक, हैकिंग से लाभान्वित हुए दो व्यक्तियों –मैसन शेफर्ड (19) और नीमा फजेली (22) को कैलिफोर्निया संघीय अदालत में अलग से आरोपित किया गया है। शेफर्ड ब्रिटेन का जबकि नीमा ओरलैंडो (अमेरिका) निवासी हैं।

अगस्त महीने की शुरुआत में हुए ट्विटर हैकिंग के इस हाई प्रोफ़ाइल मामलें का शिकार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन के अलावा मार्क ब्लूमबर्ग और अमेजन के सीईओ जेफ बीजोस, माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स और टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क हुए थे। इन सभी के ट्विटर अकाउंट से फर्जी ट्वीट किए गए थे। इन ट्वीट के जरिए एक अनाम बिटक्वाइन पते पर प्रत्येक 1000 डॉलर भेजने पर 2,000 डॉलर देने की पेशकश की गई थी।

इस प्रकरण पर ट्विटर ने कहा था कि हैकर ने हमारी अंदरूनी प्रणाली तक पहुंचने के लिए कुछ ट्विटर कर्मचारियों की गोपनीय जानकारी सोशल इंजीनियरिंग और स्मार्टफोन के जरिए हासिल कर अकाउंट का प्रबंधन करने वाले कंपनी के डैशबोर्ड में सेंध लगाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here