राहुल गांधी के रेप इन इंडिया वाले बयान पर कुछ ऐसे भड़की स्मृति ईरानी, वीडियो जमकर हो रहा है वायरल

0
556

नई दिल्ली | शुक्रवार को खत्म हुए संसद के आखिरी शीतकालीन सत्र के बाद संसद में जोरदार हंगामा हुआ। यह हंगामा किसी बिल या कानून को लेकर नहीं बल्कि झारखंड की रैली में शुक्रवार को ही दिए गए गांधी के बयान के बाद हुआ। शुक्रवार को एक तरफ जहां नागरिक संशोधन विधेयक को लेकर संसद में जोरदार बहस चल रही थी ठीक उसी समय राहुल गांधी झारखंड की रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद संसद में बैठी सभी महिला सांसद भड़क उठीं। राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा मोदी सरकार में मेक इन इंडिया की जगह रेप इन इंडिया (Rape in India) हो रहा है। राहुल गांधी के इतना कहते ही उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। जिसके बाद संसद में बैठी स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को भी जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने राहुल गांधी को का जमकर विरोध किया।

राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस नेता दुष्कर्म की राजनीति कर रहे हैं। स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी से राहुल गांधी को अच्छी सलाह और मार्गदर्शन करने का आग्रह किया। इस वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि जिस अंदाज में स्मृति ईरानी राहुल गांधी पर हमला बोल रही है ऐसा उनका अंदाज आज से पहले कभी देखने को नहीं मिला। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने राहुल गांधी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। स्मृति ईरानी की यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर पूरे दिन ट्रेंड में रही जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया।

राहुल पर निशाना साधते हुए ईरानी ने कहा, “देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि गांधी परिवार के किसी व्यक्ति ने महिलाओं का अपमान करने और उनके दुष्कर्म का आह्वान करने की धृष्टता की है। उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार है कि कोई नेता जोर-शोर से कह रहा है कि भारतीय महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जाना चाहिए। क्या उनके कहने का यह मतलब है कि भारत में हर पुरुष महिलाओं का दुष्कर्म करना चाहता है? क्या यह राहुल गांधी का देश के लोगों को संदेश है?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here