शादी के लिए सरकार से गुहार लगाने वाले 3 फीट के व्यक्ति के पास आया सलमान खान का फोन, जानिए बातचीत में क्या निकला नतीजा

अपनी शादी के लिए दर दर पर भटकने वाले 3 फीट के अजीम मंसूरी के पास सलमान खान का फोन आया है।अजीम का दावा है कि उनके चाचा के पास खुद सुपर स्टार सलमान खान का फोन आया है और उन्होंने उसे मुंम्बई मिलने के लिए बुलाया है। हालाकि इस दावे की पुष्टि के लिए उसके पास कोई सबूत नहीं है, मगर उसके भाई ने भी इसी तरह का दावा किया है।

0
554

अपनी शादी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने वाले अजीम मंसूरी की चर्चा इस समय पूरे सोशल मीडिया पर है। एक वीडियो में अजीम मंसूरी ने बताया था कि मैं अपनी शादी की गुहार लेकर सभी थानों सभी नेताओं तथा अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ तक भी गया हूं लेकिन अल्लाह पाक मेरी शादी नहीं करा रहे….वह मेरी दुआ को कबूल नहीं कर रहे हैं…. अजीम मंसूरी कि यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो वे काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गए हैं।

अजीम मंसूरी के अनुसार उनके चाचा के पास मशहूर अभिनेता सलमान खान का फोन आया है हालांकि फोन कॉल को लेकर उन्होंने कोई भी सुबूत पेश नहीं किया है।अजीम ने शादी होने जाने के बाद अपनी बीवी संग हनीमून मनाने के लिए जगह का भी जिक्र किया था। तीन फीट के अजीम ने बताया था कि शादी के बाद वह अपनी बीवी के साथ गोवा, शिमला और मनाली में हनीमून मनाएंगे। अजीम मंसूरी ने पहले बताया था कि मैं ने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री सभी को अपना पत्र दिया है लेकिन कोई भी मेरी शादी नहीं करा रहे हैं। अजीम मंसूरी की वीडियो देशभर में वायरल हो चुकी है तो बताया जा रहा है कि उनके घर पर उनके रिश्ते के लिए काफी सारे लोगों के फोन कॉल्स रहे हैं जिसके बाद अवधि मंसूरी काफी खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here