रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का हुआ निधन, दुनिया को सदैव याद रहेंगे अरविंद त्रिवेदी के संवाद

दूरदर्शन की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का कल रात हार्टअटैक के कारण निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि अरविंद त्रिवेदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की पुष्टि खुद उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की है।

0
489

रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का आज निधन हो गया है। आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी 82 साल के थे। कहा जा रहा है कि अरव‍िंद त्रिवेदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछली रात हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। एक्टर की मौत की पुष्ट‍ि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की है। अरव‍िंद के निधन पर उनके साथ काम कर चुके स्टार्स ने शोक जताया है। रामायण के राम यानी एक्टर अरुण गोव‍िल ने ट्वीट किया- ‘आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे…’

वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अरव‍िंद त्रिवेदी की दो तस्वीरें साझा कर ट्वीट किया- ‘बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरव‍िंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांती दे…मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैंने एक पिता समान शख्स को खो दिया है, मेरे मार्गदर्शक, शुभचिंतक और सज्जन व्यक्त‍ि।’ दीप‍िका चिखल‍िया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा- ‘उनके पर‍िवार के प्रति मेरी संवेदनाएं…एक बहुत शानदार इंसान थे..’

मई में उड़ी थी अरव‍िंंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही आने की मई के महीने में भी अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। उस वक्त सुनील लहरी ने इन खबरों का खंडन किया था। सुनील ने पोस्ट शेयर कर कहा था- ‘आजकल कोई ना कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है, कोरोना की वजह से, ऊपर से अरव‍िंद त्रिवेदी (रावण) की झूठी खबर…. मेरी प्रार्थना है झूठी अफवाह फैलाने वालों से कृप्या करके इस तरह की खबर ना फैलाएं। भगवान की दया से अरव‍िंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें स्वस्थ रखें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here