दिल्ली की शादी में रणवीर का आग लगा देने वाला डांस, फैंस भी खुद को रोक नहीं पाए, देखें वीडियो

0
274

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को इंडस्ट्री का सबसे एनरजेटिक स्टार माना जाता है। सिर्फ रील लाइफ में ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी रणवीर की एनर्जी बाकि सितारों के मुकाबले काफी ज्यादा है। इस बात का उदाहरण कई बार देखने को मिल चुका है। सोशल मीडिया पर अक्सर रणवीर की ढेर सारी वीडियो वायरल होती रहती हैं जिसमे वो आम लोगों के साथ भी उन्ही के अंदाज में मस्ती करते दिखाई देते हैं। ऐसी ही एक वीडियो कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

दरअसल रणवीर दिल्ली की एक पार्टी में शिरकत करने पहुंचे थे। लेकिन पार्टी में पहुँचने के बाद रणवीर खुद को डांस फ्लोर पर लाने से रोक नहीं पाए। डांस फ्लोर पर रणवीर के आते ही वहां मौजूद हर शख्श उनकी एनर्जी का एक बार फिर दीवाना बन गया। इस दौरान रणवीर फुल बारात स्टाइल में डांस करते हुए नजर आ रहे थे। साथ ही स्टेज पर उनकी ही फिल्मों के गाने बज रहे थे। रणवीर ने रेड सूट के साथ ब्लैक शर्ट पहनी हुई थीं। ये वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसके चलते दीपिका भी खुद को वीडियो पर कमेंट करने से रोक नहीं पाई थीं। वीडियो पर दीपिका ने लिखा रणवीर सिंह को हायर करने के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क करें। इसके अलावा बाकी सितारों ने भी रणवीर से काफी मजे लिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here