कांग्रेस पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज, ‘ग्रैंड ओल्ड पार्टी’ की जड़ों में खामियां, लखीमपुर के बाद वापसी सबसे बड़ी गलतफहमी

लखीमपुर खीरी कांड के बाद अचानक से चर्चा में आई कांग्रेस पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस का नाम लिए बिना लिखा है कि जो लोग या पार्टियां यह सोच रही हैं कि 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' के सहारे विपक्ष की तुरंत वापसी होगी वे गलतफहमी में हैं।

0
367
चित्र साभार: सोशल मीडिया

लखीमपुर खीरी मामले को लेकर पूरे देश में राजनीतिक माहौल बन चुका है। खासकर उत्तर प्रदेश में सभी विपक्षी पार्टियां अपने अपने राजनीतिक फायदे के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरने का काम कर रही है।  इसी बीच कुछ विपक्षी पार्टियों को ऐसा लगता है कि लखीमपुर खीरी मामले पर राजनीति करके वे पार्टियां अपना जनाधार बढ़ा लेंगी। लेकिन अब इसी मामले पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी अपनी राय सबके सामने रख दी है। उन्होंने इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस का नाम लिए बिना लिखा है कि जो लोग या पार्टियां यह सोच रही हैं कि ‘ग्रैंड ओल्ड पार्टी’ के सहारे विपक्ष की तुरंत वापसी होगी वे गलतफहमी में हैं। उनको निराशा ही हाथ लगेगी। उन्होंने आगे लिखा है कि दुर्भाग्य से ‘ग्रैंड ओल्ड पार्टी’ की जड़ों और उनकी संगठनात्मक संरचना में बड़ी कमियां हैं। फिलहाल इस समस्या का कोई समाधान भी नहीं है।

लखीमपुर खीरी में हुए घटनाक्रम के बाद कांग्रेस पार्टी ऐसा मानती थी कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की राजनीति के कारण शायद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ सकता है। लेकिन चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के इस दाबे ने इस पार्टी के सपनों को चूर चूर कर दिया है। खबरों के मुताबिक, बंगाल चुनाव के बाद अटकलें थी कि पीके कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं, लेकिन उनके इस ट्वीट ने सभी अटकलों पर लगभग विराम लगा दिया है। प्रशांत किशोर अभी भी विपक्ष को भाजपा से मुकाबला करने लायक नहीं मानते हैं। उन्होंने पहले भी एक बयान में कहा था कि पार्टियों को अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करने की जरूरत है। ऐसे में उनके नए बयान को चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here