पुलिस ने कंगना रनौत के बॉडीगार्ड को किया गिरफ्तार, महिला से यौन शोषण का लगा आरोप!

0
571
प्रतीकात्मक चित्र

आज की सबसे बड़ी खबर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े से जुड़ी हुई आ रही है, जिसे कर्नाटक में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे अभिनेत्री के बॉडीगार्ड पर एक महिला को शादी का झांसा देकर धोखा देने और यौन शोषण का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद पुलिस पिछले कई दिनों से अभिनेत्री के बॉडीगार्ड की तलाश कर रही थी। परंतु वह भागकर का कर्नाटक चला गया था, जहां से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के अनुसार पीड़ित महिला ने 1 हफ्ते पहले कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के खिलाफ मुंबई के एक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए बॉडीगार्ड की काफी तलाश की। परंतु वह भागकर कर्नाटक में अपने गाँव चला गया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस की एक टीम कर्नाटक पहुंची, जहां उन्होंने स्थानीय पुलिस की मदद से बॉडीगार्ड को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस अब उसे लेकर मुंबई आ रही है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।

हम आपको बता दें पीड़ित महिला पेशे से एक बूटीशन है और उसकी उम्र 30 वर्ष है। उसने अपने बयान में बताया कि पिछले साल वह बॉडीगार्ड के संपर्क में आई थी, जिसके बाद वह दोनों रिलेशनशिप में आ गए। बॉडीगार्ड ने उससे शादी का वादा किया था और फिर लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात कही। महिला आरोपी को काफी अच्छी तरह से जानती थी। इसलिए वह भी मान गई। इसके साथ ही महिला ने अपने बयान में बताया कि लिव-इन में रहने के दौरान बॉडीगार्ड उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डालता था। वहीं पीड़ित महिला ने अपने बयान में आगे बताया कि बॉडीगार्ड ने उससे कई बार पैसे भी लिए है। फिलहाल यह मामला काफी सुर्खियों में है, क्योंकि आरोपी कंगना रनौत का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here