हाथरस केस में आया नया मोड़, आरोपी संदीप ने पत्र में लिखा, “लड़की को उसके भाई और मां ने पीटा, इसी से मौत हुई, हमारी दोस्ती थी “

हाथरस में युवती के साथ में बलात्कार में अब एक नया खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी संदीप ने एसपी को पत्र लिखकर कहा है लड़की मेरी दोस्ती थी, यह बात उसके परिवार वालों को पसंद नहीं थी। लड़की के भाई और मां ने उसके साथ मारपीट की जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

0
889

हाथरस में युवती के साथ हुए बलात्कार और फिर उसकी मृत्यु ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी संदीप ने एसपी को पत्र लिखकर कहा है, ” मुझे 20 सितंबर को झूठे मुकदमे में जेल भेजा गया है। मुझ पर आरोप है कि गांव की लड़की के साथ गलत काम किया तथा मारपीट की, जिसके बाद में मौत हो गई। फिर झूठे केस में अलग-अलग दिनों में गांव के तीन अन्य लोगों लव कुश रवि और रामू को जेल भेजा गया है। वे मेरे रिश्ते में चाचा है पीड़ित गांव की अच्छी लड़की थी, उस से मेरी दोस्ती भी थी मुलाकात के साथ मेरी और उसकी कभी कभी फोन पर भी बात होती थी। लेकिन हमारी दोस्ती परिवार वालों को पसंद नहीं थी। घटना के दिन उसकी और मेरी मुलाकात खेत पर हुई थी। उसके साथ मां और भाई भी थे।

उनके कहने पर मैं अपने घर चला गया और बाद में पिताजी के साथ पशुओं को पानी पिलाने लगा। बाद में मुझे गांव वालों से पता चला कि मेरी दोस्ती को लेकर लड़की को उसकी भाई और मां ने मारा पीटा है, जिसके बाद उसे गंभीर चोटें आई हैं और जिसके बाद में वह मर मैंने कभी पीड़िता के साथ मारपीट या गलत काम नहीं किया। मामले में लड़की की मां और भाई ने मुझे और तीन अन्य लोगों को झूठा फंसा कर जेल भिजवा दिया। हम सभी लोग निर्दोष हैं। कृपया मामले की जांच कराकर हमें न्याय दिलाने की कोशिश करें!”

इसके अलावा आरोपियों के परिजन ने जेल में बंद अपने लड़कों की जान को खतरा बताया है। उनका कहना है कि हमारे बच्चे जेल में सुरक्षित नहीं है। आरोपी रामू की भाभी ने कहा है कि जेल में नेता मिलने जा रहे हैं। कहा जाता है जेल में सुरक्षा होती है। लेकिन मेरे बच्चों को जेल में खतरा है बुधवार को आरोपी संदीप पर लड़की के भाई के बीच फोन कॉल्स को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ था। दोनों के बीच 13 अक्टूबर 2019 से मार्च 2020 तक 104 बार बातचीत हुई थी पूरा कॉल ड्यूरेशन लगभग 5 घंटे का है।

जबकि दोनों के घरों की बीच की दूरी 200 मीटर है। 62 कॉल संदीप ने तो 62 कॉल पीड़ित के भाई की ओर से एक दूसरे को किए गए हैं। जांच में लगी टीम के सूत्रों का दावा है कि पीड़ित के भाई का फोन उसके पत्नी इस्तेमाल करती थी और इसी फोन से पीड़ित और संदीप के बीच बातचीत का दावा भी किया जा रहा है। सीडीआर में दोनों के बीच बातचीत में करीब 60 कॉल रात के समय का होना पाया गया है। फिलहाल इस केस की जांच कर रही एसआईटी को गृह विभाग ने 10 दिन का और समय दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here