मंत्री धनंजय मुंडे पर आरोप लगाने वाली सिंगर का नया खुलासा, कहा – मंत्री जी ने वीडियो कॉल और अप्राकृतिक सेक्स के….

सीएम उद्धव ठाकरे की कैबिनेट में सामाजिक न्याय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) धनंजय मुंडे पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद उनकी काफी बदनामी हो रही है। हालांकि उन्होंने रेप जैसे आरोपों को मानने से साफ इंकार कर दिया है।

0
587
चित्र साभार: ट्विटर @dhananjay_munde

महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट में पिछले कई समय से तूफान मचा हुआ है। सीएम उद्धव की कैबिनेट में सामाजिक न्याय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) धनंजय मुंडे पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद उनकी काफी बदनामी हो रही है। हालांकि उन्होंने रेप जैसे आरोपों को मानने से साफ इंकार कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस लड़की ने उनके खिलाफ याचिका दर्ज कराई है ।उसकी बहन के साथ उनके संबंध थे और उनके दो बच्चे भी हैं, जिसके बारे में उनके परिवार को भी पता है। बता दें इस घटना के बाद विपक्ष अब सीएम उद्धव से मंत्री को हटाने की मांग कर रहा है।

दरअसल यह घटना 11 जनवरी से शुरू हुई थी। जब सोशल मीडिया के जरिए एक उभरती गायिका ने धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाया था। उसने अपने बयान में दावा किया था कि मंत्री ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया और उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। वो उसे वीडियो कॉल पर वीडियो सेक्स करने को भी कहते थे। इसके साथ ही महिला ने अपने एक इंटरव्यू में भी बताया कि उसने ओशिवारा पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन तब कोई भी उसकी फरियाद नहीं सुन रहा था, क्योंकि आरोपी एक मंत्री है।

वही महिला के आरोपों पर धनंजय मुंडे ने तुरंत ही औपचारिक बयान देते हुए बताया कि जिस महिला ने उनके ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है। उसकी बहन के साथ उनके कई सालों से संबंध थे और उन दोनों के दो बच्चे भी हैं, जिसके बारे में उनके परिवार को भी पता है । वही मंत्री मुंडे ने यह भी बताया कि उनके दोनों बच्चों को पूरे परिवार ने स्वीकार किया है, लेकिन अब उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाने में करा दी है। हालांकि अब पीड़िता के आरोपों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि वह इतने सालों तक चुप क्यों थी? और उसने इतने समय बाद ही धनंजय मुंडे पर आरोप क्यों लगाया है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here