मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना बोले, “राहुल गांधी लफ्फाजी का लॉलीपॉप हो गए हैं”

भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह लफ्फाजी का लॉलीपॉप हो गए हैं।

0
864

भारतीय लोकतंत्र में सत्ता और विपक्ष दो ऐसे स्तंभ होते हैं जिन पर लोकतंत्र खड़ा रहता है। और जब तक इन दोनों के बीच में सवाल और जवाब का सिलसिला जारी रहता है तब तक लोकतंत्र मजबूत और दृढ़ बना रहता है। लेकिन वर्तमान परिस्थिति में सत्ता और विपक्ष के बीच में लगातार जुबानी जंग का सिलसिला चलता हुआ दिखाई देता है। इसी श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, राहुल गांधी लफ्फाजी का लॉलीपॉप हो गए है, रोज कहीं से उधार कविता लिखा कर ट्वीट कर देते हैं।”

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “भय और भ्रम का माहौल पैदा करके बिचौलियों की जागीरदारी को बचाने की कोशिश चल रही है। यह बिल किसानों के हित में है। यह किसानों की समस्याओं के समाधान किसानों को बिचौलियों से मुक्त करने वाला बिल है। इनके कहने से कोई बिल वापस नहीं होने वाला है।”

राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री मोदी की सरकार द्वारा लाए गए इन तीनों बिलों का विरोध कर रहे हैं। जिसके लिए लगातार कांग्रेस और कांग्रेस नेता अपने ट्विटर पर ट्वीट कर रहे हैं। राहुल गांधी ने इस संबंध में कई ट्वीट की है, जो निम्न है:

“जो किसान धरती से सोना उगाता है,
मोदी सरकार का घमंड उसे ख़ून के आँसू रुलाता है।

राज्यसभा में आज जिस तरह कृषि विधेयक के रूप में सरकार ने किसानों के ख़िलाफ़ मौत का फ़रमान निकाला, उससे लोकतंत्र शर्मिंदा है।”

एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी लिखते हैं, “2014- मोदी जी का चुनावी वादा किसानों को स्वामीनाथन कमिशन वाला MSP

2015- मोदी सरकार ने कोर्ट में कहा कि उनसे ये न हो पाएगा

2020- काले किसान क़ानून

मोदी जी की नीयत ‘साफ़’
कृषि-विरोधी नया प्रयास
किसानों को करके जड़ से साफ़
पूँजीपति ‘मित्रों’ का ख़ूब विकास।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here