ओवैसी से गठबंधन की खबरों पर नाराज हुईं मायावती, कहा- रत्ती भर भी नहीं है सच्चाई

ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के बीच गठबंधन के कयास लगाए जा रहे थे, जिसे लेकर मायावती नाराज होती हुई दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि इस खबर में रत्ती भर सच्चाई नहीं है।

0
521

कुछ समय बाद ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में विजयी होने के लिए सभी पार्टियां अपने अपने अनुसार तैयारियां कर रही हैं। इसी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के बीच गठबंधन के कयास लगाए जा रहे थे। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गठबंधन की खबरों का खंडन किया है। मायावती ने कहा है कि कल से यह खबर चल रही है कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम और बीएसपी मिलकर लड़ेंगे। यह खबर पूरी तरह गलत, भ्रामक और तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है और बीएसपी इस खबर का जोरदार खंडन करती है। मायावती ने साफ किया कि यूपी के चुनाव बीएसपी अकेले लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब को छोड़कर, यूपी और उत्तराखण्ड में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी गठबंधन करके नहीं लड़ेगी यानी पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी।

वरिष्ठ नेता सतीश मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी के बारे में इस किस्म की मनगढ़ंत और भ्रमित करने वाली खबरों का ध्यान रखते हुए ही अब राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र को मीडिया सेल का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बना दिया गया है। बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर मीडिया से भी यह अपील की है कि पार्टी और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबंध में इस किस्म की भ्रमित करने वाली खबरों को लेकर सतीश चन्द्र मिश्र से संपर्क कर सही जानकारी ले लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here