प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बताए दुखी रहने वाले लोगों के वेरिएंट, कहा- “एक वेरिएन्ट ऐसा भी है जो खमाखां मोदी से दुखी है”

प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर दुखी रहने वाले लोगों की श्रेणियां शेयर की है। उसमें उन्होंने दुखी रहने वाले चार प्रकार के व्यक्तियों के बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि इसके अलावा एक और व्यक्ति भी होता है जो खामखाँ मोदी से दुखी होता है।

0
578

प्रसिद्ध अभिनेता और कांग्रेस पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए दुखी रहने वाले लोगों के वेरिएंट के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा है कि दुनिया में 4 तरह के लोग दुखी होते हैं। पहला कोई खुद से दुखी रहता है, दूसरा दूसरों से दुखी रहता है, तीसरा दूसरे के सुख से दुखी रहता है और चौथा वेरिएंट है जो खामखाँ मोदी से दुखी रहता है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “दुनिया में चार तरह के दुखी लोग होते हैं। पहले अपने दुखों से दुखी। दूसरे दूसरों के दुखी से दुखी. तीसरे दूसरों के सुख से दुखी…”उन्होंने आगे लिखा, और चौथा नया वैरिएंट, बिना बात खामखां मोदी से दुखी।”

दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं..

  1. अपने दु:खों से दु:खी,

2. दूसरों के दु:ख से दु:खी,

3. दूसरों के सुख से दु:खी,

और

New Variant

4. बिना बात खामखां मोदी से दु:खी!

उनके इस ट्वीट की आखरी लाइन को प्रधानमंत्री मोदी के लिए तारीफ करते हुए बताया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न से पूछ रहे हैं कि क्या वे दोबारा अपनी पार्टी यानी भाजपा में वापस होने की कोशिश कर रहे हैं?

आपको बता दें शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय तक रहे थे लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अप्रैल के महीने में उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। और बाद में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम कर पटना साहिब सीट से चुनाव लड़े थे जिसमें उन्हें रविशंकर प्रसाद के हाथों करारी शिकस्त मिली थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि भाजपा में रहते हुए शत्रुघ्न सिन्हा इसी पटना साहिब सीट से 2 बार सांसद रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here