कंगना रनौत ने इन स्टार्स से की ब्लड टेस्ट कराने की मांग, ट्वीट कर PMO को भी किया टैग

कंगना रनौत ने एक ट्वीट कर रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अयान मुखर्जी और विकी कौशल से अपना ब्लड टेस्ट कराने की अपील की है। इस ट्वीट में कंगना ने पीएमओ को भी टैग किया है।

0
441

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद कंगना रनौत ने कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं। कंगना का कहना है कि अगर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए तो वह बॉलीवुड माफियाओं के कई बड़े राज़ सबके सामने खोल देगी। हाल ही में कंगना ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर समेत कई स्टार्स से ब्लड टेस्ट कराने की अपील की है।

कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और विकी कौशल से अपना ब्लड टेस्ट कराने की अपील करती हूँ। कुछ इस तरह की अफवाहें है कि ये लोग कोकीन की लत से पीड़ित हैं। मैं चाहती हूँ कि वे इस तरह की खबरों पर लगाम लगाएं। ब्लड टेस्ट कराने से वे लाखों युवाओं को प्रेरित कर सकते हैं।” कंगना ने अपने इस ट्वीट में पीएमओ को भी टैग किया है।

इससे पहले भी कंगना कई बार बॉलीवुड स्टार्स द्वारा ड्रग्स लेने की बात कह चुकी हैं। कंगना के ड्रग्स वाले बयान पर वकील महेश जेठमलानी ने सवाल खड़ा किया था कि ऐसे आरोपों के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शांत बैठी हुई है। इस चुप्पी से लोगों तक क्या संदेश जाएगा? इसके बाद अभिनेत्री रवीना टंडन और निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर कंगना पर पलटवार किया था।

Image Source: Tweeted by @KanganaTeam

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here