झारखण्ड चुनाव में बीजेपी की हार पर बोले अमित शाह- हम जनादेश का सम्मान करते हैं

0
240

झारखण्ड | झारखण्ड (Jharkhand Election) की राजनीतिक तस्वीर अब साफ होती नज़र आ रही है। झारखंड में JMM-कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने के करीब पहुंच चुकी है। जेएमएम-कांग्रेस गठबधन 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं, बीजेपी 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यानी की साफ है कि भाजपा के हाथों से एक और राज्य फिसलता नजर आ रहा है। महाराष्ट्र के बाद झारखण्ड में मिली लगातार दूसरी हार के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं। भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।

अमित शाह के अलावा जेएमएम (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष और भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की जनता को धन्यवाद दिया। हेमंत सोरेन ने कहा कि इस राज्य के लिए नया अध्याय शुरू होगा। निश्चित रूप से आज की यह जीत झारखंड (Jharkhand Election) के लोगों के लिए उत्साह का दिन तो है ही, लेकिन मेरे लिए भी आज का दिन एक संकल्प लेने का दिन है। राज्य की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्प लेने का दिन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here