भारत की सैन्य शक्ति में हुआ इजाफा, फ्रांस ने किये 5 राफेल भारत की ओर रवाना

भारतीय वायुसेना के लिए वरदान साबित होने वाले राफेल फाइटर विमान फ्रांस से रवाना हो चुके हैं। बुधवार तक भारतीय वायु सेना को मिल जाएंगे। 2016 में 36 फाइटर विमान की डील हुई थी।

0
589

भारतीय वायु सेना की सैन्य शक्ति में इजाफा करने वाले राफेल विमान बहुत जल्द भारतीय वायुसेना के हाथों में होंगे। फ्रांस से पांच फाइटर राफेल विमान आज रवाना हो चुके हैं। 48 घंटे बाद भारत पहुंच जाएंगे। 7000 किलोमीटर की दूरी के अंतराल में पायलट आराम करने के लिए सिर्फ यूएई में रुकेंगे। यह डिलीवरी काफी दिन पहले होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के चलते राफेल फाइटर विमान की डिलीवरी लेट हुई है। दिसंबर 2021 तक राफेल फाइटर विमान के लास्ट बैच के मिलने की भी उम्मीद है। 2016 में 36 फाइटर विमान की डील हुई थी जिनकी कीमत लगभग 58 हजार करोड़ रूपये थी।

और पढ़ें: दशहरा पर दुगनी हो जाएगी भारत की ताकत, पहले राफेल विमान से उड़ान भरेंगे राजनाथ सिंह

आप की सूचना के लिए बता दें कि यह पांचो राफेल विमान अंबाला की एयर बेस में तैनात रहेंगे क्योंकि यहां से पाकिस्तान की गतिविधियों पर नजर रखना और उसे जवाब देना आसान होगा। इसके अलावा चीन की सीमा भी यहां से केवल 200 किलोमीटर दूर है। भारत तीसरा ऐसा देश होगा जिसके पास ये फाइटर विमान होंगे।

राफेल फाइटर विमान की अद्भुत ताकत

राफेल फाइटर विमान की बहुत सारी उपलब्धियां बताई जाती हैं। विमान में बहुत ऊंचाईवाले एयरबेस से भी उड़ान भरने की क्षमता है। लेह जैसी ऊंचाईवाली जगहों और ठंडे मौसम में भी विमान तेजी से काम कर सकता है। भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जिसके पास राफेल विमान की ताकत है। फिलहाल ये बेहद खतरनाक लड़ाकू विमान, फ्रांस की वायुसेना, जलसेना और थल सेना के अलावा मिश्र की सेना में भी शामिल हैं। यह विमान 55000 फुट की ऊंचाई से भी दुश्मन पर हमला कर सकता है। राफेल लड़ाकू विमान अत्याधुनिक फाइटर प्लेन यूरोफाइटर टायफून, सुपर हॉर्नेट, एफ-16 ब्लॉक60, मिग-35, साब ग्रिपिन जैसे की टक्कर का है।

Image Source: Tweeted by @IAF_MCC

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here