दशहरा पर दुगनी हो जाएगी भारत की ताकत, पहले राफेल विमान से उड़ान भरेंगे राजनाथ सिंह

0
430
Alt Text

भारत सरकार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दशहरे के मौके पर तेजस (Tejas) विमान के बाद राफेल (Rafale) विमान में उड़ान भरते नजर आने वाले है। 8 अक्टूबर के दिन देश को पहला राफेल विमान मिलने वाला है। राफेल विमान की डिलेवरी एयरफोर्स डे के दिन होगी। इस लड़ाकू विमान को लेने खुद राजनाथ सिंह फ्रांस जा सकते है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ रक्षा और अन्य सहयोग पर बैठक भी करेंगे। राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने के साथ ही राजनाथ सिंह इस लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय रक्षामंत्री बन जाएंगे।

बता दें कि पिछले माह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत में बने लड़ाकू विमान तेजस में एलएएल हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। तेजस में उड़ान भरने वाले भी वे पहले रक्षामंत्री थे। इस विमान को 3 साल पहले ही वायु सेना ने अपनी ब्रिगेड में शामिल किया था। ऐसे में राफेल विमान के आने के साथ ही भारत की हवाई ताकत और भी खतरनाक हो जाएगी। तेजस में उड़ान भरने के अलावा राजनाथ सिंह ने कुछ ही दिनों पहले INS विक्रमादित्य जहाज़ में 24 घंटे का समय गुजारा था। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मशीन गन का अभ्यास करते हुए भी नजर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here