इंडियन आइडल फेम रेणु नागर के बॉयफ्रेंड ने ज़हर खाकर किया सुसाइड, गायिका भी हुई अस्पताल में भर्ती

इंडियन आइडल में भाग ले चुकी गायिका रेणु नागर के बॉयफ्रेंड ने गुरूवार रात ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली है। यह खबर सुनते ही रेणु बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

0
547

इंडियन आइडल फेम रेणु नागर (Renu Nagar) के बॉयफ्रेंड और उस्ताद रवि नट ने गुरूवार देर रात ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद रेणु की भी तबियत खराब हो गई और शुक्रवार को उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड की मौत की खबर सुनते ही रेणु बेहोश हो गई थीं। इस खबर से उन्हें गहरा आघात पहुँचा है और वह डिप्रेशन में चली गई हैं।

रेणु फिलहाल राजस्थान के अलवर में स्थित अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। रेणु पिछले काफी समय से रवि नट से तबला वादन सीख रही थीं। रवि नट भरतपुर का रहने वाला है लेकिन वह अलवर में किराए के घर में रहता था। तबला सीखने के दौरान ही रवि नट और रेणु के बीच नज़दीकियाँ बढ़ गई थीं और पिछले महीने दोनों घर से भाग गए थे।

इसके बाद गायिका के पिता ने रवि पर बहला-फुसलाकर उनकी बेटी को भगाने का आरोप लगाया था और एफआईआर भी दर्ज कराई थी। कुछ दिनों पहले ही दोनों लौटकर वापस आ गए थे। पुलिस ने रवि नट का बयान दर्ज कर उन्हें रिहा कर दिया था। लेकिन गुरूवार शाम 7 बजे रवि ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया और करीब 11 बजे अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। रवि ने आत्महत्या क्यों की है, इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है।

Image Source : Instagrammed by @renu_nagar_official

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here