लव जिहाद पर बोले मध्य प्रदेश के गृहमंत्री, “कोई नाम बदलकर लव करें, गोली मारे, तेजाब फेंकने की धमकी दे तो कानून लाना ही एक रास्ता”

चुनावों के बाद अब मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर कठोर कानून बनने जा रहा है,जिसे लेकर देशभर के लोग मध्य प्रदेश की सरकार पर हमलावर हो रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने सबका जबाब देते हुए कहा है, "कोई गोली मार दे,कोई तेजाब फेंकने की धमकी दे, मारपीट करे,नाम बदल कर रहे, ऐसे में कानून बनाना एकमात्र विकल्प है।"

0
564
चित्र साभार: ट्विटर @ANI

मध्य प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों के बाद अब दो ऐसे निर्णय ले लिए गए हैं जिनका सीधा संबंध हिंदू वोट बैंक से है। पहला गौ कैबिनेट का निर्माण और दूसरा लव जिहाद पर कठोर कानून का निर्माण!… लव जेहाद पर कानून को लेकर देश भर की राजनीति में मध्यप्रदेश के राजनेताओं को निशाने पर लिया जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भास्कर को एक इंटरव्यू के दौरान कह दिया है,” कोई तेजाब फेंकने का प्रयास करे, कोई गोली मार दे, कोई नाम बदलकर लव करे, जिस तरह की घटनाएं घट रही है उसमें कानून के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचा था। ”

मंत्री नरोत्तम मिश्रा से पूछा गया, “स्वैच्छिक धर्म परिवर्तन के पहले कलेक्टर को अनिवार्य सूचना देने से व्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन तो नहीं होगा।” मंत्री ने कहा,”कैसा सा हनन धर्म परिवर्तन कर रहे हो तो आवेदन देना ही होगा। अब बहुत सारे लोग नाम बदलकर रहते हैं नाम बदलकर लव करते हैं। उनकी जांच हो जाए तो क्या परेशानी है? ” क्या मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा अब बदला बदला नजर आ रहा है? खासकर हिंदुत्व के मसले पर? क्या ऐसा नहीं है पिछले विधानसभा चुनाव में हार के बाद आप हार्डकोर हिंदुत्व को आगे बढ़ा रहे हैं? गृहमंत्री ने कहा है, “कुछ चेहरा नहीं बदल रहा है, 15 साल से आप जो देख रहे हैं वही चेहरा है।”

Image Source: Tweeted by @AHindinews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here